खुशखबरी का खुला पिटारा! बिहार में 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती

पटना। डाक विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न डाक सर्किलों में 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें बिहार सर्किल के लिए 1,098 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित डाक कार्यालयों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिससे बिहार समेत दूसरे राज्यों के युवाओं को अपने क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिल सकता है।

आवेदन की तारीखों पर दें ध्यान

GDS भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम दिन शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

10वीं पास युवाओं के लिए मौका

ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से देखना चाहिए।

कहां से करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया था और यह GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026 के तहत आयोजित हो रही है।

0 comments:

Post a Comment