89.9% उपभोक्ताओं का BAA पूरा
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करा चुके हैं। यह कुल सक्रिय उपभोक्ताओं का करीब 89.9 प्रतिशत है। इन ग्राहकों को रिफिल बुकिंग में किसी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। जिन लोगों का BAA अभी बाकी है, उन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
घर बैठे भी करा सकते हैं ऑथेंटिकेशन
उपभोक्ताओं को BAA के लिए गैस एजेंसी जाने की अनिवार्यता नहीं है। यह काम सिलेंडर डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारतगैस ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप के माध्यम से सेल्फ e-KYC कर सकते हैं।
BAA नहीं कराने पर क्या होगा?
सरकार के मुताबिक, BAA नहीं कराने पर LPG सिलेंडर की सुविधा पूरी तरह बंद नहीं होगी। हालांकि, ऐसे ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। वे डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी पसंद दर्ज कर बाजार कीमत पर उपलब्ध 5 किलो या 10 किलो का LPG सिलेंडर ले सकेंगे।
1 अक्टूबर से पहले प्रक्रिया पूरी
BAA की समयसीमा पहले कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अब सरकार ने उपभोक्ताओं से 1 अक्टूबर से पहले ऑथेंटिकेशन पूरा करने की अपील की है, ताकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

0 comments:
Post a Comment