पूर्वांचल में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा अलग
राजधानी लखनऊ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। पश्चिमी यूपी के लिए फिलहाल किसी गंभीर मौसम चेतावनी की जानकारी नहीं है।
23 सितंबर के बाद शुष्क मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर व्यापक और लगातार रहने के बजाय कुछ इलाकों तक सीमित रह सकता है। 21 सितंबर से पश्चिमी यूपी में बारिश घटने और करीब 23 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने की संभावना है।
सितंबर में बारिश सामान्य से कम
एक से 18 सितंबर के बीच प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 4 फीसदी कम रही। पूर्वी यूपी में कमी लगभग 10 फीसदी रही, जबकि पश्चिमी यूपी में सामान्य से करीब 5 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा।

0 comments:
Post a Comment