बुध उदय से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य! खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते

राशिफल। ग्रहों की चाल में बदलाव को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार 18 सितंबर 2026 की शाम 7:09 बजे बुध कन्या राशि में उदित हुए हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद और गणना का कारक ग्रह माना जाता है। करीब 32 दिनों तक उदित रहने के दौरान इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि कामकाज में नए अवसर लेकर आ सकती है। नौकरी करने वालों को जिम्मेदारी बढ़ने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कारोबार में नए संपर्क आर्थिक लाभ का जरिया बन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का उदय वित्तीय मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। आय के नए साधन बनने या किसी पुराने काम से फायदा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता भी आपके लिए उपयोगी रह सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू होने के संकेत मिल सकते हैं। कारोबारियों को लाभ के नए सौदे मिल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment