खुशखबरी का खास ऐलान! बिहार में 1 बड़ी भर्ती शुरू, फटाफट करें आवेदन

पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSFC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती का संचालन बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) करेगा।

5 अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में अकाउंटेंट, लोअर ग्रेड क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर समेत कुल पांच तरह के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार होने वाले पैनल से किया जाएगा। तैयार पैनल की वैधता एक साल तक रहने की बात कही गई है।

इस तारीख से शुरू हुआ आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हैं, इच्छुक अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कहां से करना होगा आवेदन?

अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के अनुसार योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देखनी चाहिए।

भर्ती की जरूरी जानकारी

यह भर्ती Bihar State Food & Civil Supplies Corporation Ltd., खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के तहत है। भर्ती का विज्ञापन नंबर BCECEB(BSFC)-2026/01 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment