3 या 4 प्रतिशत बढ़ सकता है DA
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 फीसदी DA मिल रहा है। AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर जुलाई वाली किस्त में 3 से 4 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। जून 2026 में CPI-IW इंडेक्स 151.9 रहा था। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर गणना 63.77 फीसदी तक पहुंचती है, इसलिए 63 या 64 फीसदी DA को लेकर चर्चा है।
4% बढ़ा तो कितना बढ़ेगा पैसा?
अगर DA 60 से बढ़कर 64 फीसदी होता है और किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है, तो उसका मासिक DA ₹18,000 से बढ़कर ₹19,200 हो जाएगा। यानी हर महीने ₹1,200 ज्यादा मिलेंगे। जुलाई से सितंबर तक तीन महीने का अंतर ₹3,600 और चार महीने का ₹4,800 हो सकता है। वहीं ₹50,000 की बेसिक सैलरी पर DA ₹30,000 से बढ़कर ₹32,000 हो जाएगा। यानी हर महीने ₹2,000 और तीन महीने का संभावित अंतर ₹6,000 होगा।
3% बढ़ा तो भी मिलेगा फायदा
अगर सरकार DA को 64 फीसदी के बजाय 63 फीसदी करती है, तो ₹30,000 की बेसिक सैलरी पर हर महीने ₹900 की बढ़ोतरी होगी। ₹50,000 बेसिक वालों को ₹1,500 और ₹70,000 बेसिक वालों को ₹2,100 का अतिरिक्त DA मिलेगा। DA की नई दर तय होने के बाद ही वास्तविक एरियर की राशि स्पष्ट होगी। ये आंकड़े केवल संभावित बढ़ोतरी के आधार पर अनुमान हैं।

0 comments:
Post a Comment