किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
इस फैसले का फायदा आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक, लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। सबसे अधिक मानदेय आशुलिपिक और लेखाकार पद पर बढ़ा है। पहले इन पदों पर ₹18,560 मासिक मानदेय मिलता था, जो अब बढ़कर ₹23,200 हो जाएगा। यानी हर महीने ₹4,640 की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
अलग-अलग पदों पर इतना बढ़ा मानदेय
आशुलिपिक और लेखाकार: ₹18,560 से ₹23,200
सहायक लेखाकार: ₹11,600 से ₹14,500
टंकक और लिपिक: ₹11,020 से ₹13,775
कंप्यूटर ऑपरेटर: ₹11,020 से ₹13,775
अक्टूबर से मिल सकता है बढ़ा मानदेय
विभाग की ओर से बढ़े हुए मानदेय का लाभ अक्टूबर से देने की तैयारी बताई गई है। इस बढ़ोतरी पर फिलहाल एरियर दिए जाने की बात नहीं है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटसोर्स कर्मियों को संशोधित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए।
375 कर्मचारियों को होगा फायदा
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला परियोजना कार्यालयों में काम करने वाले करीब 375 आउटसोर्स कर्मियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। ये कर्मचारी सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment