किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और प्यून/ऑर्डरली/डाक प्यून के पद शामिल हैं। नियुक्तियां जिला एवं सत्र न्यायालयों के साथ फैमिली कोर्ट से जुड़ी रिक्तियों के लिए की जाएंगी।
इस तारीख से आवेदन
DSSSB के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
कहां करना होगा आवेदन?
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए DSSSB के ऑनलाइन पोर्टल dsssbonline.nic.in का इस्तेमाल करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में पद के अनुसार निर्धारित योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।
भर्ती का विज्ञापन 04/2026 है, जो 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। अलग-अलग पदों के लिए पोस्ट कोड भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और फॉर्म भरने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

0 comments:
Post a Comment