21 नवंबर से शुरू होगी काम की तैयारी
विशेष रोजगार सप्ताह को देखते हुए ग्राम्य विकास विभाग को 21 नवंबर से ही कार्य शुरू कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए 1 से 20 नवंबर तक योजना के तहत काम रोक दिए गए हैं। इस अवधि में आगे शुरू होने वाले कार्यों की योजना तैयार की जाएगी।
इन कामों में मिलेगा श्रमिकों को रोजगार
ग्राम्य विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत अनुमन्य 375 कार्यों में से ऐसे काम चुने जाएं, जिनमें अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार मिल सके। इस दौरान जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और टिकाऊ ग्रामीण संपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा आजीविका मिशन से जुड़े कार्य भी कराए जाएंगे।
अधिकारियों को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी
सरकार ने रोजगार सप्ताह के दौरान कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। कार्य शुरू होने से पहले उनकी तस्वीरें और वीडियो तैयार किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। श्रमिकों को समय पर काम मिल सके, इसके लिए ई-मस्टर रोल जारी करने और कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारियों को दी गई है।
सरकार के इस अभियान से श्रमिकों को क्या होगा फायदा?
इस विशेष अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। पात्र श्रमिकों को उनकी मांग के अनुसार काम उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और विकास से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी। सरकार ने अधिकारियों को रोजगार सृजन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष जोर दिया है।

0 comments:
Post a Comment