1. प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को बुढ़ापे में आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र के बीपीएल परिवारों के पात्र बुजुर्ग आवेदन कर सकते हैं। 60 से 79 वर्ष की उम्र वालों को 200 रुपये प्रतिमाह। जबकि 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाता हैं। पहले इस योजना को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के नाम से जाना जाता था।
2. प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना
पति की मृत्यु के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही जरूरतमंद महिलाओं को सहायता देने के लिए यह योजना चलाई जाती है। इसके तहत पात्र विधवा महिलाओं को 300 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। वहीं, 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं के लिए यह राशि 500 रुपये प्रतिमाह है। इस योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है।
3. प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना
दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार पेंशन योजना चला रही है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को उम्र के आधार पर आर्थिक मदद मिलती है। 0 से 79 वर्ष की उम्र के लाभार्थियों को 375 रुपये प्रतिमाह। 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को 625 रुपये प्रतिमाह। इस योजना में पात्रता के लिए दिव्यांगता का निर्धारित मानक 40 प्रतिशत या उससे अधिक है।
4. प्रधानमंत्री पारिवारिक लाभ योजना
यह योजना उन गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके घर के कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए सहायता दी जाती है।
इस योजना के प्रमुख पात्रता नियम हैं: मृतक की उम्र 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य होना चाहिए। परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करता हो। पहले इस योजना को राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के नाम से जाना जाता था।
इन योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?
इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति संबंधित सरकारी पोर्टल या अपने राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, आयु प्रमाण पत्र और संबंधित पात्रता दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
जरूरी जानकारी: ऊपर बताई गई पेंशन राशि केंद्र की योजनाओं के निर्धारित अंश से संबंधित है। राज्यों की ओर से अतिरिक्त सहायता दी जा सकती है, इसलिए वास्तविक भुगतान राज्य के नियमों के अनुसार अलग हो सकता है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पात्रता और वर्तमान राशि की पुष्टि जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment