बताया जा रहा है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल है।
मदर डेयरी के दूध के नए रेट
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में दूध की अलग-अलग किस्मों के नए दाम इस प्रकार होंगे। सभी कीमतें प्रति लीटर हैं।
टोंड दूध (थोक) ₹58 से बढ़कर अब ₹60 हो गया।
फुल क्रीम दूध ₹72 से बढ़कर अब ₹76 हो गया।
टोंड दूध (पाउच) ₹60 से बढ़कर अब ₹62 हो गया।
डबल टोंड दूध ₹54 से बढ़कर अब ₹56 हो गया।
गाय का दूध ₹62 से बढ़कर अब ₹65 हो गया।
क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?
मिली जानकारी के मुताबिक, दूध की खरीद के लिए किसानों को पहले से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इससे कंपनी की लागत बढ़ गई है। इसी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है, जबकि देशभर में कंपनी की दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।
आम लोगों के बजट पर पड़ेगा असर
दूध रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा है। ऐसे में कीमतों में 2 से 4 रुपये की बढ़ोतरी से महीने का घरेलू खर्च बढ़ सकता है। खासकर उन परिवारों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा, जहां रोजाना कई लीटर दूध की खपत होती है। 12 नवंबर से मदर डेयरी के नए रेट लागू होने के बाद ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

0 comments:
Post a Comment