14 नवंबर तक जारी होगी शिक्षकों की सूची
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तबादले से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द निपटाने पर जोर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, जिला स्थापना समितियों को 14 नवंबर तक पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करके शिक्षकों की अंतिम सूची जारी करनी होगी।
जिन 14 जिलों में शिक्षकों के समायोजन और समानुपातीकरण का काम बाकी है, वहां भी इसी समयसीमा में कार्रवाई पूरी की जाएगी। इनमें पटना, पश्चिमी चंपारण, सीवान, नवादा, नालंदा और मधेपुरा समेत अन्य जिले शामिल हैं।
नवंबर में आगे बढ़ेगी तबादले की प्रक्रिया
जिला स्तर पर काम पूरा होने के बाद 17 से 25 नवंबर तक प्रमंडल और राज्य स्तर पर शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया चलेगी। वहीं, 27 नवंबर को स्कूलवार संशोधित रिक्त पदों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सामान्य तबादले की राह देख रहे शिक्षक 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विभाग के कार्यक्रम के मुताबिक, 8 से 31 दिसंबर के बीच स्थानांतरण सूची तैयार करने के साथ आपत्तियों और अपीलों का भी निपटारा किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया से बिहार के हजारों शिक्षकों को अपने मनचाहे स्कूल या स्थान पर पदस्थापन मिलने की उम्मीद है। शिक्षकों को सलाह है कि वे आवेदन और तबादले से संबंधित आधिकारिक निर्देशों पर नजर बनाए रखें।
0 comments:
Post a Comment