बेटियों के माता-पिता के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार की इस योजना में मिल रहा 8.20% ब्याज

नई दिल्ली। अगर आपके घर में बेटी है और आप उसकी पढ़ाई या शादी के लिए अभी से अच्छी रकम जोड़ना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना आपके काम आ सकती है। इस योजना के जरिए माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर बचत खाता खुलवाकर लंबे समय तक पैसा जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें फिलहाल 8.20 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

सरकार की इस बचत योजना का मकसद बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में परिवारों की मदद करना है। इसमें नियमित रूप से छोटी-छोटी रकम जमा करके आने वाले वर्षों के लिए अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है।

10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए खास योजना

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। यह खाता माता-पिता या बच्ची के कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जाता है। यानी बेटी के जन्म के बाद से ही उसके भविष्य के लिए बचत शुरू करने का अवसर मिलता है।

इस योना में कितना मिल रहा है ब्याज?

इस योजना में फिलहाल 8.20 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। ब्याज की वजह से जमा की गई रकम समय के साथ बढ़ती है। हालांकि, ब्याज दर सरकार द्वारा समय-समय पर बदली जा सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले मौजूदा दर की जानकारी जरूर लें।

पढ़ाई और शादी के लिए तैयार होगा फंड

इस योजना में निवेश का मुख्य फायदा यह है कि माता-पिता बेटी के भविष्य से जुड़े बड़े खर्चों के लिए पहले से तैयारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा या शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर जमा की गई रकम आर्थिक सहारा बन सकती है।

कहां खुलवा सकते हैं खाता?

बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता नजदीकी डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा में खुलवाया जा सकता है। इसके लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावक के जरूरी दस्तावेज देने होते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित बचत की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक विकल्प हो सकती है। निवेश से पहले इसकी जमा राशि, निकासी और खाते से जुड़े सभी नियमों की जानकारी जरूर प्राप्त करें।

0 comments:

Post a Comment