लंबे समय से एक ही पद पर काम करने वालों को राहत
दरअसल, बिहार के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में कई ऐसे नियमित कर्मचारी हैं, जो वर्षों से एक ही पद पर काम कर रहे हैं। पदोन्नति के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में वेतन बढ़ोतरी का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। कई कर्मचारी इसी पद से रिटायर भी हो जाते हैं। कर्मचारियों की इस समस्या को देखते हुए सरकार ने MACP योजना लागू करने की स्वीकृति दी है। इसके तहत निर्धारित सेवा अवधि और पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया जा सकेगा।
प्रमोशन नहीं मिलने पर भी मिलेगा वेतन लाभ
इस फैसले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कर्मचारियों को पद पर प्रमोशन नहीं मिलने की स्थिति में भी नियमों के अनुसार आर्थिक लाभ मिल सकेगा। इससे उनकी वेतन संबंधी परेशानियां कम होंगी और लंबे समय तक एक ही पद पर काम करने के बावजूद उन्हें वित्तीय उन्नति का अवसर मिलेगा।
कर्मचारियों का बढ़ेगा मनोबल
राज्य सरकार के इस निर्णय को नगर निकायों के नियमित कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि उनके काम के प्रति उत्साह और मनोबल भी बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग पर सरकार की मंजूरी मिलने से नगर निकाय कर्मियों में खुशी का माहौल है।

0 comments:
Post a Comment