बिहार में बदलेगा मौसम, इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट! सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश लोगों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार के इन 5 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पांच जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया शामिल हैं। इन जिलों के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रह सकता है। बारिश के कारण संबंधित इलाकों में तापमान और ठंड के एहसास में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

नवंबर के अंत तक बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यही मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। नवंबर का महीना समाप्त होने की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे ठंड में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

बिहार में कितना रहेगा तापमान?

तापमान की बात करें तो राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले 10 नवंबर को कैमूर में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गया में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

0 comments:

Post a Comment