दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संकट और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण खाद की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में सरकार ने सब्सिडी के जरिए किसानों को महंगी खाद के असर से बचाने का प्रयास किया है।
DAP की बोरी 1,350 रुपये में ही मिलेगी
केंद्र सरकार ने किसानों को सबसे बड़ी राहत डीएपी खाद की कीमत को लेकर दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, 50 किलोग्राम डीएपी की बोरी की कीमत 1,350 रुपये ही रखी जाएगी। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बावजूद किसानों को फिलहाल डीएपी के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे।
इन खादों पर भी मिलेगी सब्सिडी
सरकार की मंजूरी के अनुसार, रबी सीजन 2026-27 के दौरान डीएपी के साथ एनपीकेएस श्रेणी के उर्वरकों पर भी सब्सिडी दी जाएगी। यह व्यवस्था अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। इसका मकसद किसानों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर जैसे जरूरी पोषक तत्व उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।
सरकार के इस फैसले से गेहूं, सरसों, चना समेत दूसरी रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, 62,370 करोड़ रुपये की सब्सिडी और डीएपी की कीमत स्थिर रखने का फैसला खेती की लागत कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment