कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कितना बढ़ा मानदेय?
सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है। वहीं, सहायिकाओं को अब 4,000 रुपये के बजाय 6,000 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। यानी कार्यकर्ताओं को हर महीने 4,000 रुपये और सहायिकाओं को 2,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वर्ष 2017 में कार्यकर्ताओं को 3,000 रुपये और सहायिकाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। अब मानदेय में हुई बढ़ोतरी से प्रदेश के करीब 3.46 लाख से अधिक कर्मियों को लाभ मिल रहा है।
परिवार को इलाज की भी मिलेगी सुविधा
आर्थिक राहत के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों के परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा भी दी गई है। इसके तहत उन्हें सालाना 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने पर इलाज के खर्च की चिंता कम होगी।
साड़ी के लिए भी मिलेंगे अतिरिक्त पैसे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब पहले की दो साड़ियों के बजाय तीन साड़ियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। इस योजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment