केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, बिना गारंटी मिलेगा लोन, उठाएं लाभ

नई दिल्ली। देश में अपना कारोबार शुरू करने का सपना देख रहे लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए सरकार छोटे उद्यमियों को आर्थिक मदद उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने और इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी फंड मंजूर करने का फैसला लिया गया है। इससे छोटे कारोबारियों और MSME सेक्टर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और नए उद्यमियों को बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराना है। अब तक इस योजना के तहत करीब 33 लाख करोड़ रुपये के कर्ज बांटे जा चुके हैं।

मुद्रा योजना में कितना मिलेगा लोन?

इस योजना के तहत कारोबार की जरूरत के हिसाब से चार श्रेणियों में लोन दिया जाता है। इसमें पात्र आवेदक 50 हजार रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं।

लोन की श्रेणी मिलने वाली राशि

शिशु: 50,000 रुपये तक

किशोर: 50,001 से 5 लाख रुपये

तरुण: 5 लाख से 10 लाख रुपये

तरुण प्लस: 10 लाख से 20 लाख रुपये

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ ऐसे भारतीय नागरिक उठा सकते हैं, जो गैर-कृषि क्षेत्र में अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं या मौजूदा बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आवेदक का बैंक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। लोन की मंजूरी बैंक द्वारा पात्रता और कारोबार से जुड़ी जरूरतों की जांच के बाद दी जाती है।

कैसे करें मुद्रा लोन के लिए आवेदन?

मुद्रा योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइटपर जा सकते हैं। यहां उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अलावा नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी मुद्रा लोन के लिए संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment