HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

बिहार में कोरोना टीका नहीं लेने पर बंद हो जायेगा वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी पुलिस कर्मी को कोरोना का टीका लगाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। साथ ही साथ सभी को कोरोना टीका लगाने का आदेश दिया गया हैं।

खबर के मुताबिक पश्‍च‍िम चंपारण के मेजर जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एसपी किरण कुमार गोरख जाधव के आदेश के बाद पश्‍च‍िम चंपारण के सभी पुलिसवालों को कोरोना टीका लगाने को कहा गया है। अगर इस हफ्ते के अंत तक कोई पुलिसवाला टीका नहीं ले पाया तो उसकी वेतन रोक दी जाएगी। 

बता दें की इसको लेकर पुलिस कर्मियों की लिस्ट भी तैयार की गई हैं। साथ ही साथ पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी भी दी गई हैं। सरकारी आदेश के बाद सभी पुलिसकर्मी टीका लेने के लिए पीएचसी में पहुंच रहे हैं और टीका लगा रहें।

बिहार में एक अप्रैल से 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। साथ ही साथ राज्य के सभी शिक्षकों के टीकाकरण को लेकर सभी जिले के डीएम और डीईओ को निर्देश जारी किया है। बहुत जल्द इन्हे भी टीका लगाया जायेगा। 

बिहार में अब छीनें जाएंगे मुखिया का पावर, सरकार की बड़ी तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार के पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए बुरी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव में हो रहे देरी के कारण सरकार एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में समय पर चुनाव नहीं हुए तो मुखिया के साथ-साथ  सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों से पावर छीन लिया जायेगा और DM और BDO के पास सारा पावर चला जायेगा।

बता दें की जून महीने में पंचायत जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने वाला हैं। ऐसे में पंचायत स्तर पर हो रहे कार्य को जारी रखने के लिए सरकार ये बड़ा कदम उठा सकती हैं। 15 जून से पहले नया निर्वाचन नहीं होने की स्थिति में मुखिया के साथ और प्रतिनिधियों के अधिकार छीने जाएंगे।

खबर के अनुसार बिहार में इस साल EVM मशीन से चुनाव होने हैं। लेकिन केंद्रीय चुनाव आयोग से इजाजत नहीं मिलने के कारण पंचायत चुनाव में देरी हो रही हैं। ऐसे में उम्मीदवार की जा रही हैं की नए पंचायत सरकार के गठन में एक से दो महीने की देरी हो सकती हैं।

बिहार में स्कूल-कॉलेज 12 अप्रैल तक बंद, आदेश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में मौजूद स्कूल-कॉलेज को 12 अप्रैल तक बंद करने का फैसला लिया गया हैं।

खबर के अनुसार शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मीटिंग में यह फैसला लिया गया के राज्य में स्कूल-कॉलेज 12 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को बंद करने के साथ में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। 

बता दें की बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बच्चों के गार्जियन परेशान हैं और वो अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजना नहीं चाहते हैं। ऐसे में बिहार सरकार ने भी फिलहाल स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का फैसला किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में सरकारी स्कूल खुले हैं और प्राइवेट स्कूल नए सेशन के 5, 6, 7 अप्रैल से फिजिकल क्लासेज शुरू कराने वाले थे। लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सरकार ने नया आदेश जारी किया हैं।

कोरोना को लेकर बिहार में सख्ती शुरू, नई गाइडलाईन जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए कई तरह के दिशा निर्देश और गाइडलाईन जारी किया गया हैं। जिसका पालन सभी वक्तियों को अनिवार्य रूप से करना हैं।

कोरोना को लेकर बिहार में सख्ती शुरू, नई गाइडलाईन जारी

1 .मिली जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार ने कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए पूरे राज्य में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। 

2 .खबर के मुताबिक सरकार ने अप्रैल के आखिर तक राज्य में सभी तरह के सरकारी और गैर सरकारी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी हैं।

3 .बिहार में शादी समारोह में 250 और श्राद्ध क्रम में 50 लोगों तक शामिल होने की मंजूरी दी हैं। इससे ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी गई हैं।

4 .पूरे बिहार में सरकार की ओर से मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत की जाएगी। पकड़े जानें पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

5 .राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और विश्वविद्यालयों को एक सप्ताह तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है

बिहार के 10 जिलों में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, लोग रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेजी के साथ बढ़ रही हैं। बिहार के लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधान रहें तथा किसी प्रकार की लापरवाही से बचें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राज्य के 38 जिलों में कोरोना के सर्वाधिक 662 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं तथा सरकार इस संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए कई बड़े कदम भी उठा रही हैं।

शुक्रवार को बिहार के पटना में सबसे ज्यादा 35 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं भागलपुर में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि जहानाबाद में 30 और मुंगेर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में 24-24 पॉजिटिव कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं बिहार के औरंगाबाद में 22, रोहतास में 16, सारण व नवादा में 14-14 और  वैशाली में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि सीवान, भोजपुर व बेगूसराय में 11-11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं पश्चिम चंपारण व नालंदा में 10-10 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

बिहार जमीन सर्वे से इन लोगों की बढ़ी टेंशन, अब होगा एक्शन

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन सम्बंधित सभी प्रकार के विवाद को ख़त्म करने के लिए नीतीश सरकार एक्शन में आ गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने राज्य के 20 जिलों में सर्वे कराने का फैसला किया हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी हैं। सर्वे अधिकारी तेजी के साथ जमीन का सर्वे कर रहे हैं। लेकिन इस सर्वे से कुछ लोगों की टेंशन बढ़ गई हैं।

बिहार जमीन सर्वे से इन लोगों की बढ़ी टेंशन, अब होगा एक्शन। 

1 .दूसरे की जमीन को अपना बता कर लंबे समय से कब्ज़ा जमाये लोगों की टेंशन बढ़ गई हैं। क्यों की जमीन सर्वे के बाद उन्हें जमीन को खाली करना पड़ेगा।

2 .बिहार में बहुत से दबंग ऐसे हैं जो गरीब और कमजोर लोगों के जमीन का कब्ज़ा किये हुए हैं। सर्वे से इनकी टेंशन बढ़ गई हैं।

3 .जमीन के सही मालिक की पहचान और जीवित रैयत के नाम से खतियान तैयार करने के लिए बिहार सरकार राज्य में सर्वे का काम कर रही हैं।

4 .बिहार जमीन सर्वे से उन लोगों की भी टेंशन बढ़ गई हैं जो लोग सरकारी या सरकार के किसी विभाग की जमीन पर कब्ज़ा किये बैठे हैं।

5 .बिहार में बहुत से लोग अपने खेत की आली को काटकर खेत की लंबाई-चौड़ाई को बढ़ाते हैं। जमीन सर्वे से इनकी भी टेंशन बढ़ेगी। क्यों की सर्वे के दौरान सरकार जमीन का नया नक्शा भी तैयार कर रही हैं।

बिहार स्टेट पावर लिमिटेड में निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में सलाहकार के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : बता दें की बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://www.bsptcl.in/Career.aspx पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : बिहार।

यूपी सरकार में अधिकारी बनने का मौका, स्नातक करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: अगर आप यूपी सरकार में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 337 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक कर चुके लोग ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

आवेदन की तिथि: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। वहीं उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2021 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

हरियाणा विधानसभा में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए हरियाणा विधानसभा में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा विधानसभा में टेलीफोन अटेंडेंट, टेलीफोन ऑपरेटर, क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://haryanaassembly.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।

वेतनमान : 19900 - 25500 रुपये प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

नौकरी का स्थान : हरियाणा।

जानिए बिहार में मुखिया के पास कितना पावर होता हैं

न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया चुनाव की तैयारी चल रही हैं। बहुत जल्द राज्य में मुखिया का चुनाव कराया जायेगा और नए पंचायत प्रतिनिधि का चयन होगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में मुखिया के पास कितना पावर होता हैं।

जानिए बिहार में मुखिया के पास कितना पावर होता हैं। 

1 .बिहार में नलकूपों का संचालन पेयजल सम्बंधी कार्य देखना मुखिया यानि की पंचायत जनप्रतिनिधियों का काम होता हैं। 

2 . ग्राम सम्बंधित विकास जैसे नाली, गली आदि का देखभाल तथा उसके मरम्मत का कार्य मुखिया के अधिकार में होता हैं।

3 .बिहार में राजकीय नलकूपों की मरम्मत व रख रखाव का अधिकार भी मुखिया के अंदर होता हैं। कृषि सम्बंधित कुछ कार्य भी पंचायत जनप्रतिनिधियों के अधिकार में आता हैं।

4 .पंचायती राज विभाग द्वारा जारी की गयी राशि से ग्रामीण इलाकों में कार्य आदि करने की जिम्मेदारी मुखिया को होता हैं।

5 .बता दें की ग्रामीण बिहार के निवासियों को पंचायत स्तर पर ही न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक ग्राम न्यायालय होता हैं। 

6 .बिहार में राशन की दुकान का आवंटन व निरस्तीकरण करने का कार्य भी पंचायत जनप्रतिनिधियों के अंदर आता हैं।

7 .महिला एवं बाल विकास सम्बंधी कार्य और पशुधन विकास सम्बंधी कार्य भी पंचायत जनप्रतिनिधियों के अधिकार में आता हैं।

बिहार में इन लोगों का मुफ्त इलाज कराएगी नीतीश सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार हृदय रोग (दिल में छेद) से ग्रसित बच्चों का मुफ्त इलाज कराएगी। इसके लिए इलाज का पूरा खर्च नीतीश सरकार वहन करेगी।

खबर के मुताबिक बाल हृदय योजना के तहत नीतीश सरकार ने ऐसे बच्चों के मुफ्त इलाज का प्रावधान सात निश्चय पार्ट-2 में किया है। इस योजना के तहत इलाज सरकारी खर्च से किया जायेगा। इससे लोगों को काफी फायदा होगा और उनकी परेशानी भी कम होगी।

बता दें की शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हृदय रोग (दिल में छेद) से ग्रसित 21 चयनित बच्चों को इलाज के लिए अभिभावक के साथ अहमदाबाद रवाना किया हैं। सीएम ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद के निजी अस्पताल के साथ करार हुआ है।

उन्होंने ये कहा की इन बच्चों का इलाज अहमदाबाद के निजी अस्पताल में किया जायेगा। इसका पूरा खर्च बिहार सरकार उठाएगी।

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा स्थगित, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान पुलिस में एसआई बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया गया हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं।

बता दें की खेलों के ट्रायल 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2021 के बीच होने वाले थे। लेकिन विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी करते हुए कहा है की विभिन्न खेलों के ट्रायल 05 अप्रैल 2021 से 24 अप्रैल 2021 तक आयोजित की जानी थी। उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक नई तारीख की सूचना बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जो लोग इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इस सन्दर्भ में विभाग बहुत जल्द सूचना जारी करेगा।

बिहार स्टेट मिल्क फेडरेशन लिमिटेड में वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। पूरी जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.sudha.coop/topics.aspx?mid=Careers

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट http://www.sudha.coop/topics.aspx?mid=Careers पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के द्वारा होगा।

नौकरी का स्थान : बिहार।

पटवारी, क्लर्क, सब-इंस्पेक्टर के 172 पदों पर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलश कर रहे लोगों के लिए पटवारी, क्लर्क, सब-इंस्पेक्टर के 172 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों का नाम :           पदों की संख्या 

क्लर्क : कुल 41 पद।

पटवारी : कुल 01 पद।

सब इंस्पेक्टर: कुल 06 पद।

फायरमैन: कुल 81 पद।

ड्राइवर: कुल 04 पद। 

सडीई सिविल: कुल 01 पद।

सडीई हार्ट: कुल 02 पद।

अकाउंटेट: कुल 02 पद।

ड्राफ्टमैन : कुल 06 पद।

स्टेनो टाइपिस्ट: कुल 05 पद।

जूनियर ड्राफ्टमैन : कुल  03 पद।

कंप्यूटर प्रोग्रामर : कुल 01 पद।

लॉ ऑफिसर : कुल 01 पद।

डाटा एंट्री ऑपरेटर : कुल 02 पद।

होर्टिकल्चर सुपरवाइजर : कुल 02 पद।

स्टेशन फॉयर ऑफिसर: कुल 01 पद।

जूनियर इंजीनियर (सिविल) : कुल  04 पद।

जूनियर इंजीनियर (पब्लिक हेल्थ) : कुल 05 पद।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : कुल 02 पद।

जूनियर इंजीनियर (होर्टिकल्चर) : कुल  02 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक डिप्लोमा, डिग्री निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल 2021 से लेकर 3 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट mcchandigarh.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

बिहार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को करना होगा ये 5 काम

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को कुछ काम अनिवार्य रूप से करने होंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

बिहार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को करना होगा ये 5 काम। 

1 .मिली जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शपथपत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा करना होगा। अपनी चल और अचल सम्पति का पूरा ब्योरा देना होगा।

2 .राज्य चुनाव आयोग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को अपनी, पति व पत्नी और आश्रितों की संपत्ति का विवरण देना होगा।

3 .बिहार पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के साथ ही आपराधिक मामलों का भी ब्योरा देना होगा।

4 .पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अचल संपत्ति के अंतर्गत कृषि भूमि, शहरी भूमि, भवन की स्थिति, माप और वर्तमान बाजार मूल्य का विवरण देना होगा।

5 .चल संपत्ति में नकद, बैंक बैलेंस, फिक्स डिपोजिट, बांड, शेयर, वाहन और आभूषणों का विवरण भी अनिवार्य रूप से देना होगा।

बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ये काम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में विशेष अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर औषधीय पौधे लगाये जायेंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। बहुत जल्द ये काम शुरू किया जायेगा।

आयुष मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा हैं तथा राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका के तहत औषधीय पौधे लगाये जाने को कहा गया है। इससे लोगों को कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे और उन्हें फायदा भी होगा। 

बता दें की बिहार के कई जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेल, जामुन, आंवला, पपीता , अमरूद, सहजन, अनार के पौधे लगाये गये हैं। बहुत जल्द स्कूल, कॉलेज के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओषधिए पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही साथ लोगों को इसके बारे में जागरूक किया चाहिए।

लोग इस पौधे के द्वारा छोटे-छोटे बीमारियों का खुद से इलाज कर सकेंगे। साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को विभिन्न औषधीय पौधे के बारे में बताया जायेगा।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

न्यूज डेस्क: आईपीएल क्रिकेट की शुरूआत होने वाली हैं। इसके लिए खिलाड़ियों की बोली भी लग चुकी हैं। बहुत जल्द आईपीएल मैचों का आयोजन शुरू हो जायेगा। इस आयोजन से पहले जानने की कोशिश करेंगे की आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज कौन-कौन से हैं।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज। 

1. लसिथ मलिंगा: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मलिंगा पहले नंबर पर हैं। मलिंगा ने 110 मैच में सबसे ज्यादा 154 विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं।

2 .अमित मिश्रा: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम हैं। मिश्रा ने 136 मैचों में 146 विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं।

3. पियूष चावला: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों के मामले में चावला तीसरे नंबर पर हैं। चावला ने 144 मैच में कुल 140 विकेट लिए हैं।

4 .ड्वेन ब्रावो: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ड्वेन ब्रावो का नाम हैं। इन्होने आईपीएल के 122 मैच में कुल 136 विकेट लेने का रिकॉड बनाया हैं। 

5. हरभजन सिंह: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हरभजन सिंह का नाम पांचवे नंबर पर हैं। हरभजन ने 149 मैच में 134 विकेट लिए हैं।

पटना के पांच इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना केस, रहें सावधान

न्यूज डेस्क:  बिहार की राजधानी पटना में कोरोना की रफ़्तार तेजी के साथ बढ़ रही हैं। हर दिन नए कोरोना मरीज मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। तो वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए विभाग कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 958 हो गई हैं। इसकी रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई हैं। बता दें की डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सबसे अधिक मरीज वाले पांच प्रखंडों में सघन कांट्रेक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिया हैं।

पटना के पांच इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना केस, रहें सावधान। 

1 .पटना सदर प्रखंड में 789 एक्टिव केस हैं। 

2 .फुलवारीशरीफ में 48 एक्टिव केस हैं।

3 .दानापुर में 39 एक्टिव केस हैं।

4 .बाढ़ में 19 एक्टिव केस हैं।

5 . संपतचक में 14 एक्टिव मरीज हैं। 

बिहार के 7 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, तुरंत जानें?

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के कुछ पंचायतों को बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। साथ ही साथ जिला परिषद और पंचायत समितियों को भी ये सम्मान दिया गया हैं।

बिहार के 7 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, तुरंत जानें?

1 .नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार सीतामढ़ी जिले का ग्राम बघाड़ी को मिला।

2 .पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड रोहतास जिले के ग्राम बिसैनीकला को मिला। 

3 .चाइल्ड फ्रैंडली ग्राम पंचायत अवार्ड नालंदा के कोसियावा पंचायत को मिला हैं। 

4 .पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार सबैत(नालंदा), असराहा (दरभंगा), मोहनपुर (समस्तीपुर), औरांव (गया) को मिला हैं।

5 .वहीं नालंदा जिला परिषद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया गया हैं। 

6 .बिहार के इमामगंज (गया), गया सदर (गया), अकोढ़ीगोला (रोहतास) ,कुटुम्बा (औरंगाबाद) पंचायत समितियों को को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार दिया गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह पुरस्कार राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को प्रदान किया जायेगा। इसके तहत जिला परिषद् को 50 लाख रुपए। पंचायत समितियों को 25 लाख तथा ग्राम पंचायत को 8 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।

BSSC भर्ती 2021: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया रिजल्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चालक भर्ती की लिखित, वाहन चालक दक्षता, साक्षात्कार और मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों को लेकर नोटिश जारी किया हैं।

खबर के मुताबिक नोटिश अभ्यर्थियों के रिजल्ट को लेकर हैं। आप बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इसके बारे में पूरी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ आप अपना रिजल्ट भी देख सकते हैं।

बता दें की विज्ञापन संख्या -13010116 के तहत चालक पद लिखित परीक्षा समेत विभिन्न चरणों में 336 अभ्यर्थी सफल पाए गए हैं। इसकी सूचि पीडीएफ के द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने अपने वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया हैं।

कैसे देखें रिजल्ट: अगर आपने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था तो अभ्यर्थी अपना रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ हीं साथ इस सन्दर्भ में पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

सचिवालय में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, वेतन भी शानदार

न्यूज डेस्क: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

पदों का विवरण: नोटिफिकेशन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग ने फराश-कम-चौकीदार-कम माली के 42 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : हिमाचल प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित हैं। 

आयु सीमा : उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमानुसार युवाओं को आयु में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : सचिवालय के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की मेरिट के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://himachal.nic.in/en-IN/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

झारखंड के जिला में निकली बंपर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: झारखंड के जिला में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की जिला स्वास्थ्य समिति सिमडेगा में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : जिला स्वास्थ्य समिति सिमडेगा में ANM, Staff Nurse, Pharmacist, Lab Technician, Counsellor के 56 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : जिला स्वास्थ्य समिति सिमडेगा के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अप्रैल 2021 तक ऑफलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों का वेतन 10000-63000 रुपये प्रतिमाह।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC के लिए आवेदन शुल्क 400/- और  SC/ ST के लिए आवेदन शुल्क 200/- रुपये निर्धारित हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://simdega.nic.in/

नौकरी का स्थान : सिमडेगा, झारखंड। 

अब जून-जुलाई में होगा बिहार पंचायत चुनाव, पढ़ें एक रिपोर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लेकिन EVM को लेकर कोई फैसला नहीं होने के कारण अभी भी बिहार पंचायत चुनाव का पेंच फंसा हुआ हैं। इससे राज्य के लोगों को चुनाव के लिए और भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता हैं।वर्तमान समय में EVM विवाद का मामला अभी हाई कोर्ट में है। जैसे ही हाईकोर्ट इसपर अपना फैसला सुनाएगा। इसके बाद चुनाव का ऐलान होगा।

बता दें की ईवीएम बनाने वाली सरकारी कंपनी बिहार चुनाव आयोग को EVM आपूर्ति के लिए भी तैयार है, लेकिन इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है। जब तक केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति नहीं मिलती हैं राज्य में EVM कि खरीद नहीं हो सकेंगे।

खबर के मुताबिक 6 अप्रैल को इसकी सुनवाई पटना हाईकोर्ट करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर हाईकोर्ट अपना फैसला EVM खरीद की मंजूरी दिलाता हैं फिर भी पंचायत चुनाव में देरी होगी। यह चुनाव जून-जुलाई में हो सकते हैं।

15 जून तक खत्म हो जाएगा वर्तमान मुखिया का कार्यकाल

न्यूज डेस्क: बिहार के पंचायत जनप्रतिनिधियो और मुखिया का कार्यकाल 15 जून तक समाप्त हो जाएंगे। इससे पहले राज्य चुनाव आयोग को पंचायत चुनाव किसी भी कीमत में करानी है और नए पंचायत सरकार का गठन करना हैं। लेकिन EVM के कारण मामला फंसा हुआ हैं।

खबर के मुताबिक 15 जून तक पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल है। अगर इस अवधि तक चुनाव संपन्न नहीं होते हैं तो इस स्थिति में मुखिया-प्रमुख आदि के अधिकार छिन जाएंगे और पंचायती राज व्यवस्था के तहत होने वाले कार्य अधिकारियों के जिम्मे होंगे। 

बता दें की राज्य चुनाव आयोग बिहार में पंचायत चुनाव को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए तैयारी लगभग पूरा कर लिया हैं। साथ ही साथ पंचायत चुनाव को सभी जिलाधिकारियों और पंचायत पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अगर बिहार पंचायत चुनाव में देरी होती है तो त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत होने वाले कार्य किनके माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए अधिनियम में संशोधन किया जाना जरूरी होगा। इसपर बहुत जल्द कोई फैसला हो सकता हैं।

बिहार में बालू और पत्थर के अवैध खनन पर होगी कारवाई

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बालू और पत्थर के अवैध खनन पर बिहार सरकार सख्त नजर आ रही हैं। सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई करने की योजना बना रही हैं।

खबर के मुताबिक खान एवं भूतत्व विभाग नया नियम बनाने जा रही हैं। इस नियम के अनुसार बालू और पत्थर के अवैध खनन में शामिल वाहनों को विभाग जप्त करेगी। साथ ही साथ उन वाहनों को नीलाम कर दिया जायेगा। इसके लिए विभाग को परिवहन विभाग की इजाजत लेनी नहीं पड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग जल्द ही ऐसा नियम बना रहा हैं। बता दें की अवैध खनन में शामिल ट्रक, जेसीबी हो या कोई भी वाहन हो, सभी वाहनों को विभाग जप्त करेगी और उसे नीलाम भी किया जायेगा। बहुत जल्द ये नियम बिहार में लागू किया जा सकता हैं।

बता दें की खनन के अवैध धंधे में लगे अवैध कारोबारी तीन से पांच हजार करोड़ रुपये की सालाना कमाई करते हैं। अब सरकार ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के मूड में नजर आ रही हैं और ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही हैं।

Bihar 10th Result 2021: 5 अप्रैल को जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट

न्यूज डेस्क: बिहार बोर्ड से मैट्रिक का एग्जाम देने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड बहुत जल्द अपने आधिकारिक वेबसाइट पर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता हैं। बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड ने कॉपियों की जांच पूरी कर ली हैं। साथ ही साथ टॉपर का इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं। बहुत जल्द बिहार बोर्ड 5 या 6 अप्रैल 2021 को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता हैं।

बता दें की बिहार बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही इंटर का रिजल्ट जारी करके रिकॉड बनाया हैं। अगर बिहार बोर्ड 5 अप्रैल को रिजल्ट जारी करता हैं तो सबसे पहले मैट्रिक का रिजल्ट देने वाला बोर्ड बन जायेगा और बिहार के लिए अच्छी बात हैं।

यहां जारी होगा रिजल्ट : वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जायेगा।

बिहार जमीन सर्वे के 5 बड़े फायदे, सभी लोगों को जानना चाहिए

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार जमीन की समस्या को ख़त्म करने के लिए राज्य के 20 जिले में जमीन सर्वे का काम करा रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों को इस सर्वे से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी नहीं हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार जमीन सर्वे से कौन-कौन से फायदे होंगे। 

बिहार जमीन सर्वे के 5 बड़े फायदे, सभी लोगों को जानना चाहिए। 

1 .बिहार जमीन सर्वे से सबसे बड़ा फायदा यह है की जमीन के असली मालिक का पता आसानी से लगेगा और जमीन का फर्जीवाड़ा खत्म होगा।

2 .बिहार जमीन सर्वे से भूमि विवाद की समस्या खत्म होगी और लोगों को लड़ाई-झगड़े की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

3 .बिहार जमीन सर्वे के द्वारा जमीन के जीवित रैयत के नाम से नया खतियान तैयार किया जायेगा। इससे धोखाधड़ी खत्म होगी।

4 .आपको बता दें की बिहार में सर्वे के बाद जमीन की खरीद बिक्री होने पर जमीन का खतियान लगातार अपडेट होता रहेगा। 

5 .बिहार जमीन सर्वे के बाद सभी जमीन का नया नक्शा तैयार किया जायेगा। इससे कोई व्यक्ति दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर सकेगा। जमीन की जानकारी ऑनलाइन मौजूद रहेगी।