HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

राजस्थान में 655 पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए 655 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी करौली (CMHO Karauli) ने नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी करौली (CMHO Karauli) ने Covid Health Consultant and Covid Health Assistant के 655 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

चयन प्रक्रिया : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी करौली (CMHO Karauli) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जून से लेकर 3 जून 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

वेतनमान : 7900-39300 प्रतिमाह।

आधिकारिक वेबसाइट : https://karauli.rajasthan.gov.in/

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : करौली, राजस्थान। 

बिहार में मुखिया जी का पावर खत्म, कैबिनेट ने लगाई मुहर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया हैं। जिससे मुखिया सहित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को बड़ा झटका लगा हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 15 जून 2021 के बाद राज्य के सभी मुखिया जी का पावर ख़त्म हो जायेगा। इसपर बिहार कैबिनेट ने भी अपनी मुहर लगा दी हैं। बता दें की सरकार ने मुखिया के कार्यकाल को बढ़ाने से इंकार कर दिया हैं।

बिहार सरकार ने पंचायती राज कानून में एक बड़ा बदलाव किया हैं। नए कानून के मुताबिक बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों (वार्ड सदस्य, सरपंच, मुखिया) का काम 15 जून के बाद परामर्शी समिति को सौंप दिया जाएगा। और इनका पावर खत्म हो जायेगा।

बता दें की इस कानून को संशोधन के लिए राज्यपाल के पास भेजा जायेगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद ये कानून बन जायेगा। इसके बाद परामर्शी समिति यानि की पंचायत प्रतिनिधियों का काम कार्य DDC, BDO और पंचायत सचिव के हाथों में चले जाएंगे। इन परामर्शी समिति के पास सिर्फ चालू योजनाओं को चलाते रहने की शक्ति होगी।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें 5 बड़ी बातें

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव को टाल दिया गया हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की 15 जून को पंचायत के वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। ऐसे में पंचायती राज विभाग के तहत हो रहे काम कार्य का क्या होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक आज बिहार कैबिनेट की हुई बैठक में बिहार पंचायत चुनाव ना होने की स्थिति में बड़ा फैसला हुआ। साथ ही साथ इस समस्या का समाधान भी निकाला गया हैं। इसकी जानकारी खुद बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने दी हैं।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें 5 बड़ी बातें?

1 . मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में बिहार में पंचायत, ग्राम कचहरी, पंचायत समिति, जिला परिषद में परामर्शी समिति का गठन किया जाएगा।

2 .बता दें की नीतीश सरकार ने पंचायती राज अधिनियम 2006 में संशोधन किया है। अधिनियम के धारा 14, 39, 66 और 92 में संशोधन किया गया है। 

3 .बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में परामर्शी समिति को शक्ति दिया जायेगा। वहीं इसमें वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जायेगा।

4 .बिहार कैबिनेट की इस बैठक में लिए गए फैसले से ये साफ हैं की बिहार में मुखिया, सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा।

5 .मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जब तक अगला चुनाव नहीं होगा तब तक परामर्श समिति को ही शक्ति दी जाएगी। 

बिहार में मुखिया-सरपंच को लगा बड़ा झटका, आदेश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वर्तमान मुखिया को ये उम्मीद थी की सरकार उनका कार्यकाल को बढ़ा सकती हैं। लेकिन बिहार कैबिनेट के बैठक में इसपर एक बड़ा फैसला हुआ जिससे मुखिया-सरपंच को झटका लगा हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार पंचायती राज विभाग मंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में बिहार में पंचायत, ग्राम कचहरी, पंचायत समिति, जिला परिषद में परामर्शी समिति का गठन किया जाएगा।

मंत्री के इस फैसले से ये साफ़ हो गया हैं की सरकार बिहार में पंचायत जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल को नहीं बढ़ाएगी। साथ ही साथ 15 जून के बाद इनकी शक्ति समाप्त हो जायेगा। नीतीश सरकार त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को एक्टेंशन नहीं देगी।

हालांकि सरकार जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल तो नहीं बढ़ाएगी लेकिन नया अध्यादेश लाकर परामर्श समिति में अफसर और वर्त्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल करेगी। चुनाव नहीं होने की स्थिति में परामर्श समिति के पास शक्ति होगी।

सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश में रजिस्ट्रार सहित कई पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में रजिस्ट्रार सहित कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : हिमाचल प्रदेश में रजिस्ट्रार सहित कुल 16 पदों पर भर्ती को लेकर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन मांगे हैं।

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तक निर्धारित हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री एवं समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित हैं।

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/

ऐसे करें अप्लाई : वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

नौकरी का स्थान : हिमाचल प्रदेश

बिहार में तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू, लोगों में दौड़ी खुशियां

न्यूज डेस्क: बिहार में पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया हैं। जिससे यहां के लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं तथा लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

बिहार में तीन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू, लोगों में दौड़ी खुशियां।

1 . 7.35 की समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया हैं। यात्रीगण टिकट लेकर यात्रा करें।

2 . 6:10 बजे रवाना होने वाली समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी का परिचालन पहले से ही किया जा रहा था।

3 . 4 बजे की की समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया हैं। यात्रीगण टिकट लेकर यात्रा करें।

4 .रात में 10:55 बजे रवाना होने वाली समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी का परिचालन भी शुरू किया गया हैं। ये गाड़ियां पहले बंद थी।

अगर आप इन ट्रेनों से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की वेबसाइट से इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और फिर समयानुसार यात्रा कर सकते हैं। ये ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए जाएगी। 

नई दिल्ली में कई पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पदों का विवरण : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के 02 पद, डाटा बेस एक्सपर्ट के 01 पद, वेब-डेवलपर के 01 पद, सीनियर वेब डेवलपर के 01 पद, सीनियर मोबाइल एप्प डेवलपर के 01 पद, PSD सिस्टम डेवलपर के 01 पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई से लेकर 22 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आयु सीमा : आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://ncrtc.in/jobs.php

नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।

REET 2021: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन जल्द ही शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

खबर के मुताबिक राजस्थान रीट 2021 के जरिए राज्य में 31 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर एग्जाम की तिथि 20 जून को निर्धारित किया गया हैं। लेकिन अभी तक  इडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन नहीं लिया गया हैं। ऐसे में एग्जाम की तिथि में बदलाव हो सकता हैं।

हालांकि इस सन्दर्भ में बोर्ड के द्वारा कोई सूचना जारी नहीं किया हैं। लेकिन अगर आप राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 देने वाले हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें ताकि कोई भी सूचना तुरंत प्राप्त हो सके।

आपको बता दें की राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2021) के लिए अबतक 16 लाख लोगों ने आदेश किया हैं। इडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के आवेदन करने से इसकी संख्या में और भी वृद्धि हो सकती हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा करीब 31 हजार पद भरें जाएंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट: reetbser21.com

जानिए भागलपुर में किस दिन खुलेंगी कौन सी दुकानें

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया हैं। साथ ही साथ इस लॉकडाउन में दुकानें खोलने को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से आ रही हैं। यहां के डीएम ने दुकानें खोलने को लेकर गाइडलाइन बनाया हैं। जिस गाईडलाइन का पालन भागलपुर के सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से करना होगा। साथ सी साथ कोरोना गाइडलाईन के नियम भी मानने होंगे।

जानिए भागलपुर में किस दिन खुलेंगी कौन सी दुकानें। 

सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलने वाली दुकानें।

1 .इलेक्ट्रिकल, मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरी, साइकिल आदि की दुकाने सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलेगी। 

2 .पार्लर और सैलून की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलेगी। 

3 .सोना-चांदी, फर्नीचर  दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलेगी। 

4 .ड्राय क्लीनर्स, स्पोर्ट्स, खेल कूद की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खुलेगी। 

मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलने वाली दुकानें। 

1 .जूता, चप्पल, कपड़ा की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेगी। 

2 . बर्तन की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेगी। 

3 .ऑटोमोबाइल वर्क्स, गैरेज व सर्विसिंग सेंटर की दुकानें भी इसी दिन खुलेगी। 

4 .सीमेंट ब्लॉक, ईंट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर सैनिटरी, बालू, गिट्टी की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खुलेगी। 

बिहार में दादा की संपत्ति पर पोते का कितना अधिकार, जानें कानूनी सलाह

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं की यहां दादा की संपत्ति पर पोता का कितना अधिकार होता हैं। आज इसी विषय में कानून के जानकारों के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की पोता अपने दादा की कौन सी संपत्ति पर अपना दावा या अधिकार जता सकता हैं।

बिहार में दादा की संपत्ति पर पोते का कितना अधिकार, जानें कानूनी सलाह। 

1 .बिहार में एक संपत्ति जो एक पिता द्वारा अपने पिता, पिता के पिता या पिता के पिता के पिता से विरासत में मिली है। ऐसे संपत्ति पर जन्म से अधिकार सिद्ध होता हैं। 

2 .अगर पापा की मौत हो जाती हैं और दादा जिंदा हैं तो आप उनके पैतृक संपत्ति पर अपना दावा कर सकते हैं। आपको ऐसे संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

3 .दादा ने अगर खुद की कमाई से कोई संपत्ति या घर बनाये हैं तो उसपर ना उनका बेटा दावा कर सकता हैं और ना उनका पोता।

4 .खुद की कमाई से बनाई गई संपत्ति को दादा चाहें तो बेच सकते हैं या फिर उस संपत्ति दान भी कर सकते हैं। ये उनका अधिकार हैं।

5 .बिहार में दादा के पास पूर्वजों की जमीन हैं तो पोता अपने अधिकार का दावा कर सकता हैं। क्यों की पूर्वजों की जमीन पर पोता का अधिकार होता हैं।

बिहार में इन महिलाओं को मिलेगा पेंशन, सरकार ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के कारण जिन महिलाओं ने अपना पति खोया हैं उन महिलाओं को बिहार सरकार की ओर से पेंशन का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर सरकार ने सभी जिलों से बैंक खाते का ब्‍योरा मांगा हैं। बहुत जल्द महिलाओं को पेंशन का लाभ प्राप्त होगा।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार इन महिलाओं को पेंशन देगी, ताकि इन्हे जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना करना ना पड़ें। इसको लेकर बिहार सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

बता दें की सरकार ने ऐसी महिलाओं की सूची और बैंक खाते का विवरण मांगना शुरू कर दिया हैं। जिनके बैंक खाते का विवरण विभाग के पास पहुंच गया हैं। उन्हें हफ्ते भर के भीतर इस योजना के तहत मिलने वाले पेंशन की राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में बहुत सी महिलाये ऐसी हैं जिन्होंने कोरोना से अपना पति खोया हैं। इन महिलाओं को सरकार की ओर से पेंशन दिया जायेगा। ऐसी महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकती हैं।

रेलवे ने रातों रात लिया फैसला, कई ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला लिया हैं। जो लोग इन ट्रेनों से सफर कारण चाहते हैं वो इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। 

खबर के मुताबिक रेलवे ने जिन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया हैं उसकी लिस्ट भी जारी की गई हैं। जो लोग इन ट्रेनों में अपना टिकट बुक किये थे वो अपना टिकट कैंसिल कर सकते हैं। साथ ही साथ रेलवे से टिकट का पूरा पैसा रिफंड ले सकते हैं।

रेलवे ने रातों रात लिया फैसला, कई ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट?

गाड़ी संख्या 02823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली 3, 4, 7 व 10 जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 02824 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर 3, 5, 8 व 10 जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 02825 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली 2 व 9 जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 02826 नयी दिल्ली- भुवनेश्वर चार जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 02855 भुनेश्वर-नयी दिल्ली पांच जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 02856 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर 6 जून को रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 07052 दानापुर -सिकंदराबाद ट्रेन का परिचालन एक जून से नहीं होगा। 

छत्तीसगढ़ में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ में बिना परीक्षा नौकरी लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) द्वारा कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया गया हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) ने ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन अपरेंटिस, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट के 59 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर होगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

वेतनमान : 10000 - 20000 रुपये प्रतिमाह। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.nmdc.co.in/

आवेदन शुल्क : कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। 

नौकरी का स्थान : छत्तीसगढ़

बिहार में मुखिया पर सख्त करवाई के आदेश, खूब लूटे है पैसे

न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने वाला हैं। इससे पहले मुखिया जी की टेंशन बढ़ गई हैं। क्यों की कोरोना महामारी के समय मुखिया ने मास्क वितरण के नाम पर सरकार को खूब चुना लगाए हैं। सरकार अब इनपर कारवाई करने की तैयारी कर रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना जिले में मास्क खरीद और वितरण में वित्तीय अनिमितता करने वाले मुखिया पर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं। मास्क वितरण के नाम पर पैसों की लूट करने वाले मुखिया की जांच शुरू हो गई हैं।

बता दें की फतुहा प्रखंड की मसाढ़ी सहित एक दर्जन से अधिक पंचायतों में सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया गया हैं। पंचायती राज विभाग ने मुखिया को जीविका, खादी भंडार तथा स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले मास्क को खरीद करने के लिए कहा गया था। 

खबर के मुताबिक मुखिया ने पंचायती राज विभाग के आदेश को नहीं माना तथा बाजार से मास्क ख़रीदा। विभाग ने कहा है की बाजार से खरीदे जाने वाले मास्क की राशि का भुगतान सरकारी निधि से करने वाले मुखिया की पहचान किया जायेगा और उनपर कारवाई होगी।

बिहार में जमीन के खतियान और नक्शे की व्यवस्था बदलेगी सरकार

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन के खतियान और नक्शे की व्यवस्था बदली जाएगी। इसको लेकर बिहार सरकार के सम्बंधित विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक वर्तमान समय में जमीन की खरीद-बिक्री करने के बाद भी बिहार में जमीन का खतियान नहीं बदलता हैं और उसपर पुराने मालिक का ही नाम लिखा रहता हैं। जिससे कई बार लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो जाते हैं।

बता दें की भूमि सुधार विभाग जल्द ही ऐसी व्यवस्था लेकर आने वाला है जिसके तहत जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही खुद नक्शे में बदलाव आ जायेगा। साथ ही साथ जमीन का खतियान भी अपडेट हो जायेगा और उसपर नए मालिक का नाम होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अभी खरीदी गई जमीन के दाखिल-खारिज के बाद केवल नामांतरण होता है। इस दौरान जमाबंदी पंजी में नए मालिक का नाम दर्ज होता हैं। सरकार बहुत जल्द अब खतियान को भी अपडेट करने की व्यवस्था करने वाली हैं। 

बिहार के सभी 38 जिले में कोरोना पड़ा कमजोर, देखें जिलेवार आंकड़े

न्यूज डेस्क: बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। इससे रिकवरी रेट भी बेहतर होता जा रहा हैं तथा कोरोना के नए मरीजों का मिलना भी कम होता जा रहा हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना को छोड़ कर बिहार के सभी 38 जिलों में कोरोना के 100 से कम नये केस सामने आये हैं। इससे लोगों की परेशानियां भी कम हो रही हैं। हालांकि सरकार कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 8 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया हैं।

बिहार के सभी 38 जिले में कोरोना पड़ा कमजोर, देखें जिलेवार आंकड़े। 

पटना में 161,

नालंदा में 84, 

मुजफ्फरपुर में 81, 

सुपौल में 81, 

मधुबनी में 70,

 गोपालगंज में 64, 

अररिया में 63,

कटिहार में 63, 

पूर्णिया में 61, 

पश्चिमी चंपारण में 60, 

मुंगेर में 59, 

बेगूसराय में 58, 

मधेपुरा में 50,

समस्तीपुर में 52, 

सारण में 47, 

सीवान में 44, 

दरभंगा 35, 

पूर्वी चंपारण में 36, 

खगड़िया में 38, 

किशनगंज में 32, 

सहरसा में 37, 

वैशाली में 32,

शिवहर में 19, 

गया में 19, 

भागलपुर में 16, 

जमुई में 12, 

सीतामढ़ी में 18, 

लखीसराय में 12, 

नवादा में 16, 

रोहतास में 10, 

औरंगाबाद में 9, 

भोजपुर में 7, 

जहानाबाद में 6, 

अरवल में 5, 

शेखपुरा में 5,

कैमूर में 4, 

बांका में 3, 

बक्सर में 2, 

बिहार में शिक्षकों की बहाली पर फिर लगी रोक, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क: बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की बहाली पर बहुत दिनों से रोक लगी हैं। इस रोक को हटाने के लिए राज्य सरकार ने कोर्ट से अनुरोध किया था। साथ ही साथ कहा था की चयन प्रक्रिया के दौरान दिव्यांगों को कानून के तहत 4 फीसदी आरक्षण देने के प्रावधानों का अनुपालन किया जायेगा।

सरकार के अनुरोध के बाद पटना हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया की बहाली प्रक्रिया के दौरान दिव्यांगों को कानून के तहत 4 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा।

वहीं सरकार के इस बात पर फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता एसके रूंगटा ने जोरदार बहस करते हुए कोर्ट को बताया कि पहले दिव्यांगों के लिए सीटों के बारे में अधिसूचित किया जाना चाहिए। साथ ही साथ जो दिव्यांग उम्मीदवार शिक्षक बहाली के लिए आवेदन नहीं किये हैं उनको फिर से मौका दिया जाना चाहिए। 

अधिवक्ता एसके रूंगटा के इस बात पर कोर्ट ने सरकार से इसकी स्थिति स्पष्ट करने को कहा हैं। इस मामले पर अगली सुनवाई गुरूवार को की जाएगी। कोर्ट में हुए इस बहस से ये साफ़ पता चल रहा हैं की बिहार में शिक्षकों की बहाली पर एकबार फिर पेच फंसता दिख रहा हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के मुताबिक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जून 2021 से लेकर 30 जून 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। पूरी डिटेल्स नोटिश से प्राप्त करें।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के नियमानुसार किया जायेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश। 

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार।

दरभंगा एयरपोर्ट को मिले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट की चर्चा पुरे देश में हो रही हैं। क्यों की बेहद कम समय में दरभंगा एयरपोर्ट नए-नए कीर्तिमान बनाता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कलकत्ता रीजन में दरभंगा एयरपोर्ट तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया हैं।

खबर के मुताबिक श्रम संसाधन व सूचना प्रावैधिकी मंत्री जीवेश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने के लिए केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। साथ ही साथ मांग की हैं की इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया जाये। 

दरअसल दरभंगा एयरपोर्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग हवाई यात्रा कर रहें हैं। इस एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या में बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं आवाजाही के मामले में दरभंगा एयरपोर्ट ने भुवनेश्वर तथा रायपुर एयरपोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल दरभंगा के आस पास के इलाको के बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं। इसे देखते हुए दरभंगा से नेपाल, थाईलैंड, दुबई और अन्य खाड़ी देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा सकती हैं। आपको बता दें की बहुत जल्द सरकार इसपर भी कोई फैसला ले सकता हैं। 

पटना से इन शहरों का बढ़ा किराया, महंगी हुई हवाई यात्रा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना से कई शहरों की हवाई यात्रा करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसा देना होगा। क्यों की किराये में 13 से 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं।

खबर के अनुसार नगर विमानन मंत्रालय ने विमान के न्यूनतम किराये में वृद्धि की हैं। लोगों को पहले के मुकाबले 13 फीसदी अधिक किराया चुकाना होगा। इसका सीधा असर बिहार में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। कोरोना के इस दौर में यात्रियों पर एक और आर्थिक मार पड़ी हैं।

पटना से इन शहरों का बढ़ा किराया, महंगी हुई हवाई यात्रा। 

पटना से दिल्ली तक अब 4000 से 11 हजार 700 रुपये तक किराया देना होगा। 

पटना से मुंबई तक अब 7400 से 20 हजार 400 रुपये तक किराया देना होगा। 

पटना से कोलकाता तक अब 3300 से 9800 रुपये तक किराया देना होगा। 

पटना से लखनऊ तक अब 3300 से 9800 रुपये तक किराया देना होगा। 

पटना से चेन्नई तक अब 7400 से 20 हजार 400 तक किराया देना होगा।

बिहार में बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी मिलेगी। यह नौकरी बिहार डाक सर्कल के द्वारा दी जाएगी। खबर के मुताबिक इसको लेकर डाक विभाग ने नोटिश भी जारी किया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का नाम :             पदों की संख्या:

ग्रामीण डाक सेवक:    कुल 1940 पद।

योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : अगर आप बिहार डाक सर्किल में नौकरी करना चाहते हैं तो आप 10 जून तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की बिहार डाक सर्किल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई एग्जाम नहीं लिया जायेगा।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : https://indiapostgdsonline.in/gdsonlinec3p7/reference.aspx 

आवेदन शुल्क :  सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपया।

नौकरी का स्थान : बिहार।

बिहार में पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति विभाजन कैसे करें?

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती हैं की पिता की मृत्यु के बाद भाइयों के बीच संपत्ति विभाजन कैसे किया जाता हैं जिसके कारण इन्हे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में कानून के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति विभाजन कैसे करें।

बिहार में पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति विभाजन कैसे करें?

1 .मिली जानकारी के अनुसार यदि पिता मृत्यु के पहले वसीयत पीछे छोड़ देता है, तो संपत्ति भाइयों के बीच उसी अनुसार वितरित की जाएगी।

2 .बिहार में मृत व्यक्ति की संपत्ति उनके बेटे बेटियों में विभाजित किया जाता हैं। इसका निर्धारण उत्तराधिकार के कानून द्वारा निर्धारित किया जाता है। 

3 .हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार बिना वसीयत मरने पर संपत्ति कक्षा 1 के उत्तराधिकारी को दिया जाता हैं। और यदि कक्षा 1 नहीं तो कक्षा 2 वारिस को संपत्ति दिया जाता है।

4 . पिता की मृत्यु के बाद आप संपत्ति का विभाजन आपसी सहमति से कर सकते हैं या फिर अपने अंचल या कोर्ट में संपत्ति विभाजन को लेकर अपील दायर कर सकते हैं।

5 .कानून के मुताबिक मृतक द्वारा छोड़ी गई किसी भी संपत्ति का दावा करने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा की उस संपत्ति पर कोई ऋण बकाया तो नहीं है। 

AIIMS नागपुर में निकली बंपर वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए AIIMS नागपुर में वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए AIIMS नागपुर की वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : AIIMS नागपुर में Senior Resident के 20 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

योग्यता : AIIMS नागपुर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2021 से लेकर 10 जून 2021 तक ऑफलाइन के द्वारा आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : AIIMS नागपुर के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

वेतनमान : 67700 रुपये प्रतिमाह। 

आधिकारिक वेबसाइट: https://aiimsnagpur.edu.in/

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://aiimsnagpur.edu.in/ पर जा कर नोटिश  पढ़ें और आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : नागपुर, महाराष्ट्र। 

बिहार में आज से 8 जून तक लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी को ख़त्म करने के लिए बिहार सरकार ने 8 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर नया गाइडलाईन भी जारी किया गया हैं। जिसका पालन सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

बता दें की इस लॉकडाउन में कुछ चीजों पर पाबंदियां रहेगी तो वहीं कुछ चीजों में छूट दी गई हैं। साथ ही साथ सरकारी ऑफिस में 25% कर्मचारियों को आने की इजाजत भी दी गई हैं तथा दूकान खोलने के समय में बदलाव किया गया हैं।

बिहार में आज से 8 जून तक लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। 

1 .इस लॉकडाउन के दौरान बैंकिंग, बीमा, एवं ATM से जुड़ी सेवाएं, औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

2 .स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। 

3 .इस लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग के कार्यकाल खुले रहेंगे। 

4 .धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन सभी प्रकार के कार्य बंद रहेंगे। 

5 .इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन भी चल सकेंगे।

6 .जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल आदि चीजे बंद रहेंगे। 

7 .प्राइवेट ऑफिस भी बंद रहेंगे।

पटना में कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी, यहां जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ाया हैं। साथ ही साथ सभी जिलों के डीएम को आदेश दिया हैं की वो अपने जिले में सुविधा अनुसार अल्टरनेट तरीकों से दूकान खोलने की व्यवस्था करें। इसी बीच एक खबर पटना से आ रही हैं। यहां के डीएम ने दूकान खोलने के दिशा निर्देश को जारी कर दिया हैं। इसके बारे में सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से जानना चाहिए।

पटना में कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी, यहां जानिए

प्रतिदिन खुलने वाली दुकाने:

1 .पटना में फल, सब्जी, डेयरी अनाज की दुकाने प्रतिदिन खुलेगी।

2 .मिट और मछली की दुकाने भी प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी गई हैं।

3 .उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों की दुकाने भी प्रतिदिन खुलेगी।

4 .पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी की दुकाने भी प्रतिदिन खोलने की अनुमति दी गई हैं।

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलने वाली दुकाने:

1 .सैलून और पॉर्लर की दुकाने सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी।

2 .इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, साइकिल की दुकाने सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी।

3 .फर्नीचर की दुकाने और स्टेशनरी की दुकाने सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलने वाली दुकाने:

1 .सोना, चांदी की दूकान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी।

2 .कपड़ा की दूकान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी।

3 .जूता, चपल की दूकान  मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी। 

4 .बर्तन की दूकान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी। 

5 .बालू, ईंट, सीमेंट छड़ आदि की दुकाने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी।

बिहार के 130 प्रखंडों में कोरोना समाप्त, जानें जिलेवार आंकड़े

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का 130 प्रखंड कोरोना मुक्त हो गया हैं। इन प्रखंडों में कोरोना के एक भी नए केस सामने नहीं आये हैं। जिससे लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 130 प्रखंडों में कोरोना के नए संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी इन प्रखंडों में लॉकडाउन लागू हैं और लोगों की कोरोना जांच भी की जा रही हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में बिहार के सात जिलों में 10 से भी कम कोरोना मरीज मिले हैं।

बिहार के 130 प्रखंडों में कोरोना समाप्त, जानें जिलेवार आंकड़े?

पटना में 164, 

गोपालगंज में 62, 

कटिहार में 55, 

बेगूसराय में 55, 

मुजफ्फरपुर में 56, 

समस्तीपुर में 41, 

सुपौल में 49, 

नालंदा में 49, 

पूर्णिया में 44, 

पश्चिमी चंपारण में 29, 

अररिया में 29, 

भागलपुर में 31, 

वैशाली में 24, 

सारण में 33, 

सहरसा में 37, 

मधुबनी में 47, 

दरभंगा में 25,

बता दें की स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये अपडेट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1113 नए मामले सामने आये हैं। जिसमे सबसे ज्यादा पटना और सबसे कम कैमूर जिले से मामले आये हैं। कैमूर में तीन कोरोना मरीज मिले हैं।

बिहार में ब्लैक फंगस से मचा हड़कंप, अब तक 16 की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस का कहर जारी हैं। राज्य के कई इलाकों से प्रतिदिन ब्लैक फंगस के नए मरीज मिल रहे हैं। जिससे सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं तथा इससे राज्य में हड़कंप मचा हुआ हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे में पटना के आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के चार मरीजों की मौत हो गई हैं। वहीं एम्स में एक मरीज की मौत हुई हैं। जिससे राज्य में ब्लैक फंगस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इसतरह से ब्लैक फंगस यहां लोगों की जान ले रहा हैं।

वहीं सोमवार को पटना के तीन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 11 नए मरीज भर्ती हुए हैं। पटना एम्स में ब्लैक फंगस पीड़ित लगभग 69 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पटना के आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के कुल 91 मरीज भर्ती हैं।

बिहार में ब्लैक फंगस को सरकार ने महामारी घोषित किया हैं तथा इससे निपटने के लिए  पीएमसीएच, एनएमसीएच, एसकेएमसीएच, डीएमसीएच, जेएलएनएमसीएच समेत बिहार के सभी आठ मेडिकल कॉलेजों में तैयारियां पूरी कर ली हैं।