डेस्क: इस दुनिया में लोगों के दिमाग और उनकी जीवनशैली को जानने के लिए प्रतिदिन कई तरह के शोध किये जाते हैं। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। आज इसी विषय में एक स्टडी के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या बुद्धिमान लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। तो आईये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
स्टडी: एक स्टडी के मुताबिक, बुद्धिमान लोग खुश होते हैं जब वह अकेले होते हैं। यह स्टडी वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के द्वारा की गई है। यह रिसर्च 18 से 28 वर्ष की उम्र के 15 हजार से ज्यादा लोगों की जानकारी जुटाने के लिए की गई थी। उनसे कई तरह के सवाल पूछा गया कि वे कहां रहते हैं। वे अपनी जिंदगी से कितने संतुष्ट हैं। वो क्या कहते हैं। उनका कैरियर कैसा हैं। जहां वे रहते हैं वहां की आबादी कितनी घनी है और सोशल रिलेशनशिप्स से उन्हें कितनी खुश मिलती है।
इस स्टडी के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया की बुद्धिमान लोगों को बड़ा ग्रुप होने से नेगेटिव इफेक्ट्स महसूस होते हैं। ये लोग अकेला रहना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इनका ग्रुप और लोगों के मुलाबले बहुत कम होता हैं। स्टडी की मानें तो ज्यादातर बुद्धिमान व्यक्तियों को दोस्तों के साथ लगातार सोशलाइजेशन से जीवन से कम संतुष्टि महसूस होती है।
क्योंकि ज्यादा बुद्धिजीवी लोग अपने काम पर फोकस रहते हैं और उसी पर समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। उनके दिमाग में काम के प्रति एक सच्ची निष्ठा बन जाती हैं। जिसके कारण ये लोग सिर्फ अपने काम पर फोकस करते हैं।

0 comments:
Post a Comment