हर मर्द की जरूरत हैं ये 5 चीजें: स्पर्म काउंट होगा दूर!

हेल्थ डेस्क। बदलते दौर में पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर चिंता लगातार बढ़ रही है। हाल के वर्षों में शोध बताते हैं कि पुरुषों का स्पर्म काउंट पहले की तुलना में तेज़ी से गिरा है। इसकी बड़ी वजहें हैं—तनाव, अनुचित खानपान, नींद की कमी और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली। मगर राहत की बात यह है कि कुछ सामान्य और पोषक चीजें रोज़ाना की डाइट में शामिल करके पुरुष अपने शुक्राणु स्तर को बेहतर बना सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ सुपरफूड्स ऐसे हैं जो पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। इनमें शामिल हैं: केला, बादाम, अखरोट, एवोकाडो और मूंगफली। आइए जानते हैं कैसे ये 5 चीजें हर मर्द की सेहत के लिए जरूरी हैं और कैसे ये स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करती हैं।

1. केला (Banana)

केले में पाया जाने वाला ब्रॉमेलिन एंजाइम टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन) को संतुलित करता है। साथ ही यह विटामिन B1 और C का अच्छा स्रोत है, जो स्पर्म की गतिशीलता और उत्पादन में सुधार लाते हैं। इसके सेवन से स्पर्म की क्वालिटी बेहतर होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

2. बादाम (Almonds)

बादाम विटामिन E का पावरहाउस है। यह एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो शुक्राणुओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। इसके सेवन से स्पर्म की संरचना और संख्या में सुधार होता हैं। टेस्टिकुलर स्वास्थ्य में लाभ और फर्टिलिटी में बढ़ोतरी होती हैं।

3. अखरोट (Walnuts)

अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शुक्राणु की गतिशीलता को बढ़ाते हैं। यह दिमाग के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इसके सेवन से स्पर्म की गतिशीलता और मोटिलिटी बढ़ती हैं। यह हार्मोन संतुलन बनाए रखता हैं।

4. एवोकाडो (Avocado)

यह फल विटामिन C, E और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। एवोकाडो में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स और जिंक पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन स्तर को स्थिर करता है, डीएनए डैमेज को रोकता है और हार्मोनल बैलेंस में मददगार हैं।

5. मूंगफली (Peanuts)

मूंगफली सस्ती और आसानी से उपलब्ध सुपरफूड है। यह आर्जिनिन, फोलेट और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हैं। यह शुक्राणु उत्पादन में वृद्धि करता हैं। स्पर्म की स्ट्रक्चर मजबूत करता था तथा थकावट और कमजोरी को दूर करता हैं।

0 comments:

Post a Comment