केंद्रीय कर्मचारियों पर होगी पैसों की बारिश, नए वेतन आयोग से बड़ा लाभ

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं और अब उनके लिए खुशखबरी सामने आई है। अनुमान है कि आयोग की सिफारिशें लागू होने में करीब एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी सैलरी और एरियर का हिसाब लगाना शुरू कर दिया है।

एरियर की संभावना

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें फिटमेंट फॉर्मूले के तहत लागू की जाएंगी। अगर इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को पिछले 18 से 24 महीनों का एरियर भी मिलेगा। अनुमान के अनुसार, लेवल 1 से लेवल 5 तक के कर्मचारियों को एरियर की राशि लाखों में हो सकती है। 

उदाहरण के लिए: लेवल 1 कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जिसका एरियर लगभग 3.6 लाख रुपये तक हो सकता है। जबकि लेवल 5 कर्मचारी की सैलरी 29,200 रुपये है, और उनका एरियर 9.17 लाख रुपये तक पहुँच सकता है। एरियर की गणना फिटमेंट फैक्टर 2.0, 2.15, 2.28 और 2.57 के आधार पर की जा रही है।

सुझाव आम जनता और कर्मचारियों से मांगे गए

8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट और MyGov पोर्टल पर एक सुझाव फॉर्म लॉन्च किया है। मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। सही और महत्वपूर्ण सुझावों पर आयोग द्वारा अमल भी किया जा सकता है।

आपको बता दें की केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा की थी, जबकि वित्त मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी की। आयोग के गठन के बाद अब कर्मचारियों में बड़ी उम्मीदें जगी हैं कि उनकी सैलरी और पेंशन में सुधार होगा। आप इस वेतन आयोग से संबंधित जानकारी या कोई सुझाव MyGov पोर्टल पर दे सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment