हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 151 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2026 में तकनीशियन, फायरमैन, सुरक्षा गार्ड और विमान तकनीशियन जैसे विभिन्न पदों के लिए 151 रिक्तियों की भर्ती का ऐलान किया है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा किया है।

भर्ती विवरण:

पद के नाम: डिप्लोमा प्राप्त तकनीशियन, तकनीशियन, सुरक्षा गार्ड, अग्निशामक, विमान तकनीशियन

पदों की संख्या: 151

वेतन: 21,000 से 23,000 रुपये प्रति माह

योग्यता: 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

आयु सीमा: अधिकतम 28 वर्ष (SC/ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु में छूट)

आवेदन प्रक्रिया:

HAL में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार HAL की आधिकारिक वेबसाइट www.hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विशेष जानकारी:

चयनित उम्मीदवारों को एक निर्धारित वेतनमान के साथ नियुक्त किया जाएगा। भर्ती में आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को तकनीकी योग्यता के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट का प्रावधान है।

0 comments:

Post a Comment