यूपी में इन शिक्षकों को मिलेगा 25 हजार और दो साल का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को यह घोषणा की कि प्रदेश के राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षक दिवस के अवसर पर हर साल दिया जाता है।

पुरस्कार और लाभ

राज्य चयन समिति के अनुसार, चयनित शिक्षकों को ₹25,000 नगद पुरस्कार के साथ-साथ दो साल का सेवा विस्तार भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी। यह पहल शिक्षकों के कार्य और समर्पण को मान्यता देने के लिए की जाती है।

चयनित शिक्षकों की सूची

इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में गाजियाबाद की रेनू तोमर, वाराणसी के डॉ. रमेश प्रताप सिंह और रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल जैसे नाम शामिल हैं। 

इसके अलावा मुरादाबाद के डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा हैं। 

वहीं, रामपुर के डॉ. गौरव वार्ष्णेय, हापुड़ के अमित कुमार शर्मा, भदोही के डॉ. हरिश्चंद्र यादव, फिरोजाबाद के अश्वनी कुमार जैन हैं। 

बरेली के राजपाल और डॉ. संजय कुमार सिंह, आगरा के गुणधर लाल जैन, तथा वाराणसी के प्रकाश नारायण सिंह शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment