उद्योग स्थापना प्रक्रिया होगी तेज और सरल
सरकार का उद्देश्य राज्य में उद्योग लगाने की प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और सरल बनाना है। लंबे समय से उद्योग स्थापित करने में लगने वाले समय और कई विभागों की जटिल प्रक्रियाओं को लेकर निवेशक चिंतित रहते थे। अब नई व्यवस्था से इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक प्रगति के नए चरण में प्रवेश कर रहा है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत आधार
राज्य में निवेशकों को सुविधा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाया गया है। इसके तहत अब सभी विभागों की अनुमति एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था का संचालन राज्य निवेश प्रोत्साहन परिषद (SIPB) सचिवालय को नोडल एजेंसी के रूप में दिया गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरा प्रोसेस एक ही स्थान से पूरा किया जा सकेगा।
प्रशासनिक जटिलताओं में आएगी कमी
नई व्यवस्था से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल बनेंगी। सरकार का मानना है कि इससे परियोजनाओं को समय पर मंजूरी मिलने में मदद मिलेगी और देरी की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। इसके साथ ही औद्योगिक परियोजनाओं के तेजी से लागू होने की संभावना भी बढ़ेगी।
निवेश और रोजगार पर सकारात्मक असर
सरकार का दावा है कि इस फैसले से बिहार में निवेश को नई गति मिलेगी। जब उद्योग तेजी से स्थापित होंगे, तो राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और राज्य विकास के नए आयाम छुएगा।
0 comments:
Post a Comment