यूपी में इन कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। लंबे समय से मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब अतिरिक्त रकम मिलेगी। योगी सरकार ने जुलाई 2026 से इनके मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। बढ़ी हुई राशि का लाभ परिवहन निगम में काम करने वाले कई कर्मचारियों को मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से खास तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार-कम-टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर पद पर तैनात कर्मचारियों की कमाई बढ़ेगी। यानी जुलाई से इन कर्मचारियों के मासिक मानदेय में पहले की तुलना में ज्यादा रकम जुड़ेगी।

हर छह महीने में बढ़ता है मानदेय

परिवहन निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए मानदेय बढ़ाने की एक तय व्यवस्था है। इसके तहत सालभर में कुल 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाती है। इसका फायदा कर्मचारियों को दो किस्तों में मिलता है, एक बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी जुलाई में। अब जुलाई 2026 वाली 5 प्रतिशत वृद्धि लागू की जा रही है। ऐसे में जिन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा, उनके लिए यह फैसला सीधे तौर पर मासिक आय बढ़ाने वाला है।

249 कंप्यूटर ऑपरेटरों को फायदा

परिवहन निगम में काम कर रहे करीब 249 कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए मानदेय बढ़कर लगभग 21,420 रुपये हो जाएगा। पहले इन्हें करीब 20,655 रुपये मासिक मिल रहे थे। वहीं लेखाकार-कम-टैली ऑपरेटर के मानदेय में भी इजाफा होगा। इस श्रेणी में करीब 35 कर्मचारी हैं और वरिष्ठता के आधार पर उनका मानदेय लगभग 20 हजार से 26 हजार रुपये तक रहने की बात सामने आई है।

प्रोग्रामरों की सैलरी में भी इजाफा

तकनीकी काम संभालने वाले 26 प्रोग्रामरों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। इनका मानदेय करीब 42 हजार रुपये से बढ़कर 43,313 रुपये तक पहुंच जाएगा।

0 comments:

Post a Comment