कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश का ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार गया, नवादा और जमुई में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचना बेहतर होगा।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदला मौसम
मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बना कम दबाव का क्षेत्र माना जा रहा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना के कारण बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
18 और 19 अगस्त को भी बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को भी बिहार में बारिश का असर बना रह सकता है। कई जिलों में येलो अलर्ट और अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट की स्थिति रहेगी। 19 अगस्त को प्रदेश के सभी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी और उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।

0 comments:
Post a Comment