403 विधानसभा क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
सरकार ने योजना का लाभ प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 20 पात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। सत्यापन और चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 8,060 ई-ट्राइसाइकिल वितरित की जाएंगी। इससे खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाली दिव्यांग छात्राओं को स्कूल, कॉलेज और प्रशिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।
ये छात्राएं होंगी पात्र
योजना के लिए छात्रा की उम्र कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए और वह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, विश्वविद्यालय या प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रही हो। साथ ही 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता का UDID कार्ड या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जरूरी होगा। पात्र छात्राएं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
सरकार का मानना है कि आवागमन की सुविधा मिलने से दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ उन्हें कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जुड़ने में भी मदद मिलेगी। यह पहल उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment