ये 5 संकेत दिखें तो रहें सावधान
1. अचानक तेज सिरदर्द: बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक बेहद तेज सिरदर्द होना गंभीर चेतावनी हो सकता है।
2. शरीर के एक हिस्से में कमजोरी: चेहरे, हाथ या पैर में अचानक सुन्नपन या कमजोरी महसूस होना स्ट्रोक का महत्वपूर्ण संकेत है।
3. बोलने या समझने में परेशानी: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट, शब्द समझने में दिक्कत या भ्रम की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
4. देखने में परेशानी: अचानक धुंधला दिखाई देना या दोहरा दिखना भी चेतावनी का संकेत हो सकता है।
5. चक्कर और संतुलन बिगड़ना: अचानक चलने में परेशानी, तेज चक्कर या शरीर का संतुलन बिगड़ना भी स्ट्रोक के लक्षणों में शामिल है।
ऐसे समय क्या करें?
इनमें से कोई भी लक्षण अचानक दिखाई दे तो इसे सामान्य सिरदर्द या कमजोरी समझकर इंतजार नहीं करना चाहिए। स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी है और तुरंत अस्पताल की मदद लेना जरूरी है। लक्षण शुरू होने का समय भी नोट कर लेना डॉक्टर के लिए उपयोगी हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment