50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। शुक्रवार देर शाम तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मौसम का असर पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अयोध्या समेत आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी के सभी जिलों में रविवार तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
तापमान में भी आएगी गिरावट
बारिश और बादलों के कारण करीब दो दर्जन जिलों में दिन के तापमान में 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। प्रदेश में 28 सितंबर तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।
लखनऊ में भी बारिश और हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0 comments:
Post a Comment