आपको बता दें की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती का विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 है। इसमें Wealth Executive के 1,000 पद और Credit Analyst – C&IC के 100 पद शामिल हैं।
21 से 33 साल तक के उम्मीदवार पात्र
इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए 1 सितंबर 2026 को कट-ऑफ डेट माना जाएगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
देशभर में मिल सकती है पोस्टिंग
Bank of Baroda की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत में किसी भी स्थान पर की जा सकती है। इसलिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को देश के किसी भी हिस्से में सेवा देने के लिए तैयार रहना होगा।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सावधानी से दर्ज करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है।

0 comments:
Post a Comment