खुशखबरी का ऐलान! यूपी में 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सीधी भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। यहां 25 सितंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी। खास बात यह है कि इसमें हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

25 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

रोजगार मेला 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (TFC), चांदमारी, बड़ालालपुर में आयोजित होगा। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंपनियों के पहुंचने की जानकारी दी गई है। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

इन पदों पर मिल सकता है मौका

मेले में HR मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, अप्रेंटिसशिप, कलेक्शन ऑफिसर, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, असेंबली लाइन ऑपरेटर और प्रोडक्शन असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के अवसर मिल सकते हैं। कंपनियों की ओर से अलग-अलग पदों के लिए ₹2.20 लाख से ₹5.20 लाख सालाना तक के पैकेज की जानकारी दी गई है।

जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

वाराणसी के इच्छुक युवक-युवतियां अपने बायोडाटा के साथ सभी शैक्षिक दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह कंपनियों से सीधे संपर्क करने का अवसर हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment