यूपी में राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी! जानें पूरी डिटेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने वाले लाभार्थियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। विभाग ने साफ किया है कि हर राशन कार्डधारक को ई-केवाईसी के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। इसके चलते आधार केंद्रों पर बेवजह बढ़ रही भीड़ से भी राहत मिल सकती है।

जिन लाभार्थियों का आधार पहले से सही है और आधार के जरिए उनका प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक हो रहा है, उन्हें आधार केंद्र जाकर अलग से आधार अपडेट कराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे राशन कार्डधारक अपनी ई-केवाईसी और प्रमाणीकरण की प्रक्रिया संबंधित राशन दुकान या पीडीएस व्यवस्था के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।

आधार में बदलाव हो तभी जाएं केंद्र

विभाग के मुताबिक, अगर किसी लाभार्थी के आधार में नाम, पता या अन्य जानकारी को लेकर सुधार की जरूरत है और प्रमाणीकरण में परेशानी आ रही है, तभी आधार केंद्र जाकर जरूरी संशोधन कराया जाना चाहिए। बिना जरूरत आधार केंद्र पहुंचने से वहां अनावश्यक भीड़ बढ़ सकती है।

इसलिए राशन कार्डधारकों को पहले यह देखना चाहिए कि उनका आधार प्रमाणीकरण सामान्य रूप से हो रहा है या नहीं। अगर प्रक्रिया सफल है, तो राशन दुकान के माध्यम से ही निर्धारित ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इससे समय की बचत होगी और आधार केंद्रों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment