मणिपुर के ज्यादातर हिस्से में जारी रहेगा अफस्पा
अधिसूचना के अनुसार मणिपुर को अशांत क्षेत्र घोषित करने की व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी। हालांकि, राज्य के पांच जिलों के कुल 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को अफस्पा के दायरे से बाहर रखा गया है। यानी इन इलाकों में कानून की विशेष व्यवस्था लागू नहीं होगी, जबकि बाकी अधिसूचित क्षेत्रों में यह छह महीने तक प्रभावी रहेगा।
नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी विस्तार
नगालैंड के नौ जिलों में अफस्पा की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ाई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों में भी इसे जारी रखा गया है। इसके अलावा असम की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौखाम पुलिस थाना क्षेत्रों को भी अधिसूचना में शामिल किया गया है।
अफस्पा किसी क्षेत्र को अशांत घोषित किए जाने की स्थिति में सशस्त्र बलों को कानून के तहत कुछ विशेष अधिकार प्रदान करता है। सरकार संबंधित इलाकों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के आधार पर इसकी अवधि बढ़ाने या इसमें बदलाव करने का फैसला करती है। ताजा आदेश भी इसी समीक्षा प्रक्रिया के बाद जारी किया गया है।

0 comments:
Post a Comment