खुशखबरी का डबल धमाल! यूपी में 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग भर्तियों का मौका सामने आया है। एक भर्ती अमरोहा में पैरा-लीगल वालंटियर के पदों के लिए है, जबकि दूसरी शाहजहांपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पदों पर की जा रही है।

1 .अमरोहा में पैरा-लीगल वालंटियर भर्ती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अमरोहा की ओर से 19 पैरा-लीगल वालंटियर पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसका नोटिफिकेशन 12 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके लिए सेकेंडरी यानी 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

2 .शाहजहांपुर में 460 आंगनवाड़ी सहायिका के पद

दूसरी ओर, शाहजहांपुर जिले में 460 आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती जिले की 15 बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में होगी। इसमें केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम इंटरमीडिएट की योग्यता जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक है।

आवेदन की अंतिम तारीख

आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए निर्धारित वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

0 comments:

Post a Comment