ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 11:55 बजे बरौनी से रवाना होगी।
कई प्रमुख शहरों को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
आपको बता दें की यह नई ट्रेन के मार्ग में अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
इस नई सेवा से गुजरात और बिहार के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी का एक और विकल्प मिलेगा। साथ ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधा मिलेगी। रेलवे की इस पहल से पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच आवागमन को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment