इस भर्ती के तहत Senior Assistant Engineer, E-I Grade के पद भरे जाएंगे। कुल 36 रिक्तियों में 33 पद Electronics/Electronics & Communication स्ट्रीम के लिए हैं, जबकि 3 पद Electrical स्ट्रीम में हैं। नियुक्ति निश्चित अवधि के आधार पर होगी।
सिर्फ एयरफोर्स के पूर्व सैनिक कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में केवल भारतीय वायुसेना के पात्र Ex-Servicemen आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का पद Junior Warrant Officer (JWO) या उससे ऊपर का होना जरूरी है। भर्ती में 100 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
16 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन
BEL की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन Registered Post, Speed Post या Courier के माध्यम से BEL के गाजियाबाद कार्यालय में भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हाथों-हाथ आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को आवेदन भेजने से पहले BEL की भर्ती सूचना में दी गई पात्रता, दस्तावेज और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment