सिद्धार्थनगर जिला न्यायालय में 37 पद
जिला न्यायालय सिद्धार्थनगर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति के लिए कुल 37 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें हेड असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, ड्राइवर, दफ्तरी, प्रोसेस सर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
इस भर्ती का नोटिस 22 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जिला न्यायालय सिद्धार्थनगर के प्रशासनिक कार्यालय में 7 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
IIT BHU में 55 पदों पर भर्ती
वहीं, आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी ने प्रशासनिक, तकनीकी, लाइब्रेरी, इंजीनियरिंग और राजभाषा संवर्ग में कुल 55 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार SAMARTH पोर्टल के जरिए 1 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से रजिस्ट्रार, IIT (BHU), वाराणसी को भेजना भी आवश्यक है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता और जरूरी शर्तों की जांच जरूर कर लें।

0 comments:
Post a Comment