कई मामलों में AI की सटीकता बनी ताकत
AI बड़ी मात्रा में मेडिकल डेटा और सर्जरी के वीडियो का विश्लेषण बहुत तेजी से कर सकता है। 2026 में प्रकाशित एक systematic review और meta-analysis में 146 अध्ययनों की समीक्षा की गई। इसमें AI ने कई सर्जिकल और इंटरवेंशनल वीडियो-विश्लेषण कार्यों में बिना AI सहायता वाले स्वास्थ्यकर्मियों की तुलना में अधिक sensitivity दिखाई। यही वजह है कि भविष्य की सर्जरी में AI को बेहद महत्वपूर्ण तकनीक माना जा रहा है।
मशीन का सबसे बड़ा फायदा-स्थिरता और बारीकी
इंसान के हाथों में अनुभव और कौशल होता है, लेकिन लंबे ऑपरेशन के दौरान थकान और हाथ की हल्की-सी अनिश्चितता जैसी सीमाएं हो सकती हैं। AI आधारित रोबोटिक सिस्टम बेहद छोटे उपकरणों और हाई-डेफिनिशन कैमरों की मदद से बहुत बारीक गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं और बेहतर सर्जरी कर सकते हैं।
AI अकेले भी कर रहा है प्रयोगात्मक काम और सर्जरी
AI की क्षमता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शोधकर्ताओं ने AI से निकाली गई डिजिटल जानकारी का इस्तेमाल करके सर्जिकल रोबोट को कुछ बेहद विशिष्ट कार्य स्वायत्त रूप से करने में सक्षम बनाया है। एक 2025 के अध्ययन में AI आधारित सिस्टम ने आंख की सर्जरी के एक महत्वपूर्ण चरण की सटीकता बढ़ाई और उसी डिजिटल जानकारी से रोबोट ने सूअर की आंख में संबंधित प्रक्रिया स्वायत्त रूप से की।
आने वाले समय में बदलेगा पूरा ऑपरेशन थिएटर
सर्जरी का भविष्य आने वाले समय में बदलने वाला हैं। AI मशीन की गति, डेटा विश्लेषण और सटीकता को संभाल सकता है, जबकि डॉक्टर अंतिम चिकित्सकीय निर्णय और मरीज की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। यानी AI सर्जरी में डॉक्टर की जगह लेने से ज्यादा, डॉक्टर की क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाली तकनीक के रूप में सामने आ रहा है। आने वाले वर्षों में यही बदलाव ऑपरेशन थिएटर को बदलने वाला हैं।

0 comments:
Post a Comment