ऐसे ग्राहक स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 या 10 किलो का LPG सिलेंडर बाजार कीमत पर ले सकेंगे। वहीं, जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं होगी।
27.43 करोड़ ग्राहकों का BAA पूरा
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG ग्राहक अपना BAA पूरा कर चुके थे। यह कुल सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ताओं का करीब 89.9 प्रतिशत है। यानी बड़ी संख्या में ग्राहक पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा कर चुके हैं।
घर बैठे भी करा सकते हैं BAA
BAA के लिए गैस एजेंसी जाना जरूरी नहीं है। ग्राहक सिलेंडर डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा LPG वितरक के पास जाकर भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। घरेलू LPG कंपनियों के मोबाइल ऐप से भी यह सुविधा उपलब्ध है।
BAA नहीं हुआ तो क्या विकल्प?
अगर किसी ग्राहक का BAA पूरा नहीं हुआ है, तो वह संबंधित कंपनी के डिजिटल माध्यम, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS जैसी सेवाओं से जानकारी ले सकता है। इसके बाद स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 या 10 किलो का सिलेंडर बिना सब्सिडी और बाजार कीमत पर लिया जा सकेगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment