बिहार में खुलेंगी 2 नई यूनिवर्सिटी, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। राज्य सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और पटना में मां सीता महिला यूनिवर्सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगी।

दोनों विश्वविद्यालयों के लिए 15-15 करोड़

दोनों यूनिवर्सिटी की स्थापना और शुरुआती प्रशासनिक जरूरतों के लिए सरकार ने 15-15 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन समेत शुरुआती जरूरी खर्च पूरे किए जाएंगे। दोनों संस्थानों की स्थापना बिहार स्पेशलाइज्ड यूनिवर्सिटी एक्ट 2026 के तहत होगी।

बेगूसराय-खगड़िया के छात्रों को फायदा

रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी का नाम प्रसिद्ध साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर रखा गया है। इसके अधिकार क्षेत्र में बेगूसराय और खगड़िया के संबंधित कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है।

पटना में महिला छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी

पटना में बनने वाली मां सीता महिला यूनिवर्सिटी राज्य की पहली समर्पित महिला यूनिवर्सिटी होगी। इसके दायरे में पटना जिले के संबंधित महिला कॉलेज आएंगे। हालांकि पटना यूनिवर्सिटी से जुड़े महिला कॉलेज इसके अधिकार क्षेत्र में शामिल नहीं होंगे।

0 comments:

Post a Comment