जन सुराज ने अक्टूबर 2024 में राजनीतिक दल के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के जरिए चुनावी राजनीति में कदम रखा। अब बिहार से बाहर संगठन का विस्तार करने के लिए दिल्ली को अहम पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है।
पूर्वांचली आबादी पर भी नजर
दिल्ली में पार्टी की गतिविधियों के बीच पूर्वांचल से जुड़े लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक, राजधानी में संगठन मजबूत करने के लिए अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक वर्गों तक पहुंच बनाने की योजना है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय के लिए जगह तलाशने की प्रक्रिया भी चलने की बात कही गई है।
2027 से 2030 तक चुनावी तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी दिल्ली में आगामी चुनावों में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही है। इसमें 2027 के नगर निगम चुनाव, 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के विधानसभा चुनाव शामिल हैं। पार्टी की ओर से दिल्ली में समावेशी संगठन बनाने की बात कही गई है।
इससे पहले सितंबर 2026 में जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। दिल्ली में प्रस्तावित स्टीयरिंग कमेटी का गठन पार्टी के विस्तार की अगली कड़ी माना जा रहा है। इसके जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन, पदाधिकारी और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की योजना है।
0 comments:
Post a Comment