मेरिट और वेलफेयर स्कॉलरशिप का साथ लाभ
अब किसी विद्यार्थी को वेलफेयर स्कॉलरशिप मिलने के कारण मेरिट आधारित छात्रवृत्ति से बाहर नहीं किया जाएगा। यदि छात्र दोनों योजनाओं की शर्तें पूरी करता है, तो नियमों के अनुसार दोनों का लाभ एक साथ लिया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान
नई व्यवस्था में छात्रों को अलग-अलग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय अपनी बुनियादी जानकारी बार-बार दर्ज नहीं करनी होगी। दूसरे आवेदन में केवल संबंधित योजना के लिए जरूरी जानकारी और दस्तावेज देने होंगे। इससे फॉर्म भरने में समय और मेहनत दोनों कम होंगे।
गड़बड़ी मिलने पर सभी आवेदन जांच के दायरे में
छात्रवृत्ति प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए वेरिफिकेशन सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को एक छात्र के सभी आवेदनों की जानकारी एक साथ दिखाई देगी। किसी आवेदन में गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज मिलने पर संबंधित आवेदनों पर रेड फ्लैग लगाया जा सकता है और वे रद्द भी हो सकते हैं।
CBSE ने भी अपने संबद्ध स्कूलों को नई छात्रवृत्ति व्यवस्था की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:
Post a Comment