1 .231 मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पद
मत्स्य निदेशालय, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तहत मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (Fisheries Extension Officer) के 231 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 .टूरिंग वेटरिनरी ऑफिसर के पद भी
दूसरी भर्ती बिहार पशु चिकित्सा सेवा के बेसिक कैडर में टूरिंग वेटरिनरी ऑफिसर और समकक्ष पदों के लिए है। यह भर्ती भी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के तहत नियमित नियुक्ति के लिए निकाली गई है। इसमें 787 पद भरे जाएंगे।
23 अक्टूबर तक करें आवेदन
दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए, ताकि योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।
.png)
0 comments:
Post a Comment