इन 19 जिलों में अलर्ट
आज पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में मौसम खराब रहने की संभावना है। बाकी जिलों में भी बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।
72 घंटे तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 26 सितंबर को 11 जिलों में और 27 सितंबर को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को भी कई इलाकों में मौसम सामान्य नहीं रहने के आसार हैं।
नेपाल की बारिश से भी बढ़ी चिंता
नेपाल और सुपौल के आसपास के कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। कोसी बराज पर भी हाई अलर्ट की स्थिति बताई गई है। प्रशासन की ओर से निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जा रही है।

0 comments:
Post a Comment