महंगी सब्जियों को भूल जाइए! गांव की ये 4 देसी सब्जियां सेहत का खजाना, जानें गजब के फायदे

हेल्थ डेस्क। आजकल बाजार में तरह-तरह की महंगी सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन गांवों में उगने वाली कई पारंपरिक सब्जियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। कुदुरुम, सहजन, गूलर और ओल ऐसी ही देसी सब्जियां हैं, जिन्हें ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से भोजन का हिस्सा बनाया जाता रहा है।

1. कुदुरुम

कुदुरुम कई ग्रामीण क्षेत्रों में खाई जाने वाली पारंपरिक सब्जी है। इसमें फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे भोजन में शामिल करने से रोजाना की डाइट में विविधता आती है। स्थानीय तौर पर इसे अलग-अलग तरीकों से पकाकर खाया जाता है।

2. सहजन

सहजन की फली को पोषक सब्जियों में गिना जाता है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहजन की फली की सब्जी के अलावा इसके पत्तों का इस्तेमाल भी कई जगह भोजन में किया जाता है।

3. गूलर

गूलर का इस्तेमाल ग्रामीण और पारंपरिक खान-पान में अलग-अलग रूपों में किया जाता है। इसमें फाइबर और कुछ जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे गूलर की सब्जी कई क्षेत्रों की पारंपरिक डिश है। जो बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।

4. ओल

ओल यानी जिमीकंद जमीन के अंदर उगने वाली कंद वाली सब्जी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं और यह लंबे समय तक पेट भरा रखने वाले खाद्य पदार्थों में शामिल है। इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment