खुशखबरी की बड़ी सौगात! यूपी में आई 3 नई भर्ती, नोटिश हुआ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ तीन भर्ती के मौके सामने आए हैं। AIIMS रायबरेली, हाथरस आंगनवाड़ी और IIT (BHU) वाराणसी की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS रायबरेली में 111 पद

AIIMS रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट के 111 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी योग्यता, जरूरी दस्तावेज और इंटरव्यू की पूरी जानकारी संस्थान की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

हाथरस आंगनवाड़ी में 252 भर्तियां

हाथरस में आंगनवाड़ी भर्ती के तहत 252 पद भरे जाएंगे। इनमें आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पद शामिल हैं। योग्य महिला उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से पहले पात्रता और क्षेत्र से संबंधित शर्तों को जरूर देखना चाहिए।

IIT BHU वाराणसी में 55 पदों पर मौका

IIT (BHU) वाराणसी ने प्रशासनिक, तकनीकी, लाइब्रेरी, इंजीनियरिंग और राजभाषा कैडर में 55 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रिंटेड आवेदन स्पीड पोस्ट से रजिस्ट्रार, IIT (BHU), वाराणसी को भेजना भी जरूरी है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें, क्योंकि पद के अनुसार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें अलग हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment