30 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर
योजना में फैमिली फ्लोटर के तहत अलग-अलग विकल्प होंगे। कवरेज 1 लाख से 30 लाख रुपये तक हो सकता है, जबकि डिडक्टिबल के विकल्प 10 हजार से 3 लाख रुपये तक रखे गए हैं। इसमें ग्राहक, जीवनसाथी और अधिकतम दो आश्रित बच्चे शामिल होंगे। माता-पिता इस फैमिली फ्लोटर का हिस्सा नहीं होंगे।
शुरुआत में कितना पैसा लगेगा?
NPS Swasthya में शुरुआती योगदान में पहले साल का बीमा प्रीमियम, 200 रुपये वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज और कम से कम 1,000 रुपये निवेश शामिल होगा। इसके बाद NPS Swasthya खाते में न्यूनतम 10 रुपये का योगदान किया जा सकता है। बीमा प्रीमियम की राशि उम्र और पॉलिसी के नियमों के अनुसार तय होगी।
इलाज के लिए भी निकाल सकेंगे पैसा
योजना की खास बात यह है कि पात्र स्वास्थ्य खर्चों के लिए ग्राहक अपने NPS Swasthya खाते में किए गए योगदान का 25 फीसदी तक आंशिक निकासी कर सकते हैं। इसमें पात्र OPD और अस्पताल से जुड़े खर्च शामिल हो सकते हैं। निकाली गई रकम सीधे ग्राहक को देने के बजाय संबंधित अस्पताल या हेल्थकेयर प्रोवाइडर को भुगतान की जाएगी।
यानी NPS Swasthya का मकसद रिटायरमेंट के लिए बचत के साथ स्वास्थ्य खर्चों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

0 comments:
Post a Comment