खुशखबरी का महाऐलान! यूपी में 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाथरस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 252 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया सीधे मानदेय आधारित पदों के लिए की जाएगी।

इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 15 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 237 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 13 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक का समय है।

ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आधिकारिक भर्ती पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।

नोटिफिकेशन देखना जरूरी

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर जांच लेनी चाहिए। भर्ती से संबंधित किसी भी बदलाव या अतिरिक्त निर्देश के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखना जरूरी है।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में निकली इन 252 आंगनबाड़ी रिक्तियों से स्थानीय स्तर पर नौकरी का अवसर मिला है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment